फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SSP manzil saini speaks on shravan murder case.

एसएसपी बोलीं, सोचा नहीं था जेल से हत्या करवा देगा अकील

Fri, 03 Feb 2017 08:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 03 Feb 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
SSP manzil saini speaks on shravan murder case.
अपनी टीम के साथ एसएसपी मंजिल सैनी - फोटो : amar ujala

एसएसपी मंजिल सैनी ने श्रवण की हत्या में पुलिस की गंभीर चूक माना है। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा,जिसके लिए अपने विभाग को ही छलनी कर दिया, उसी की सुरक्षा नहीं कर पाए। कभी सोचा भी नहीं था कि अकील अंसारी जेल से उन्हें मरवा देगा।

विज्ञापन


एसएसपी ने कहा, श्रवण कई दिन से सुरक्षा की मांग कर रहे थे। उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश भी दिया था। लेकिन नीचे के स्तर पर गंभीरता से काम नहीं हुआ। जिस दिन अकील ने सरेंडर किया था, उसी दिन मुझे लगा था कि वह जेल से कोई गड़बड़ी करा सकता है।
विज्ञापन


श्रवण से बात करने की भी सोची लेकिन किन्हीं वजहों से मामला टल गया। आरआई, थाना और एलआईयू किसी ने भी मुझे नहीं बताया कि श्रवण को गनर नहीं मिला है। मुझे इस बात का अफसोस है कि खुद श्रवण से बात नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब श्रवण को गोली मारे जाने की सूचना मिली तो मैंने सोचा कि गनर भी घायल हुआ होगा। बाद में पता चला कि श्रवण के पास तो गनर था ही नहीं। शायद एक बार मैं श्रवण से बात कर लेती तो हत्यारों के लिए वारदात इतनी आसान न होती।

14 दिन फाइल घूमती रही, नहीं मिली सुरक्षा

SSP manzil saini speaks on shravan murder case.
एसएसपी मंजिल सैनी - फोटो : amar ujala
ऐसे ही काम करता है सिस्टम
सिस्टम कैसे काम करता है इस खबर में हम आपको यही बताएंगे। सिस्टम यानी बहरी व्यवस्था। सिस्टम  यानी ऐसी व्यवस्था जो सुनती है सिर्फ सिफारिशों से। हनक से।

और...? नहीं तो गिड़गिड़ाते रहिए। अपनी जान की गुहार लगाते रहिए। फाइलें घूमती रहेंगी। मुंह चिढ़ाती रहेंगी।...और दिल के गहराइयों तक एहसास करा दिया जाएगा कि यही सिस्टम है। श्रवण को एहसास होने में देरी हुई और वे जान गंवा बैठे ।

श्रवण साहू ने हत्या के 14 दिन पहले अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई थी। एलआईयू से फाइलें दो बार चलकर डीएम के यहां पहुंचीं और अटक गईं। मजबूरन व्यापारी नेताओं ने एसएसपी को फोन कर सिफारिश की।

एसएसपी ने आरआई शिशुपाल सिंह तोमर को फोन कर मौखिक आदेश दिए। आरआई ने आदेश नहीं माना। हालांकि अब कहा जा रहा है कि आरआई ने गनर रामआसरे को जाने को कहा था। पर वह गया नहीं। आखिर श्रवण साहू की आशंका सच साबित हुई। उन्हें अपनी को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।

परिवारीजनों ने की भरपूर कोशिश

SSP manzil saini speaks on shravan murder case.
जब श्रवण का शव घर आया तो परिवारीजन बेसुध हो गए - फोटो : amar ujala

श्रवण के परिवारीजनों ने बताया कि उन्होंने पुलिस को दी अर्जी में ठाकुरगंज थाना में दर्ज बेटे आयुष साहू की हत्या के मुकदमे और सआदतगंज में पकड़े गए मुन्ना बजरंगी के आठ शूटरों का जिक्र करते हुए सुरक्षा की मांग की थी।

पुलिस ने एलआईयू से रिपोर्ट मांगी। एलआईयू ने 21 जनवरी को रिपोर्ट बनाकर जिला प्रशासन को भेज दी। इससे पहले कि गनर देने के लिए तय जिला प्रशासन की कमेटी फाइल में हस्ताक्षर करती, चुनाव आयोग ने डीएम सत्येंद्र सिंह को हटा दिया।

नए डीएम आए तो एलआईयू ने दोबारा रिपोर्ट बनाकर भेजी। पर उन्होंने श्रवण साहू के गनर की फाइल में जरा भी रुचि नहीं दिखाई। इस बीच व्यापारी नेता अमरनाथ मिश्रा ने श्रवण को गनर देने के लिए एसएसपी को फोन किया।

एसएसपी ने उनसे श्रवण को लेकर आने को कहा। 20 जनवरी को अमरनाथ मिश्रा उन्हें लेकर एसएसपी से मिले। एसएसपी ने श्रवण से अर्जी लेकर सीओ एलआईयू को भेजा। हालांकि, सीओ ने उनके प्रार्थनापत्र को पहले ही जिला प्रशासन के ध्यानार्थ भेज दिया था।

धमकियां मिलती रहीं, अकील के गुर्गे दबाव बनाते रहे

SSP manzil saini speaks on shravan murder case.

इस बीच श्रवण साहू को लगातार धमकियां मिलती रहीं। अकील के गुर्गे मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाते रहे। श्रवण ने आरआई को फोन कर धमकियों की जानकारी देते हुए गनर की मांग की तो उन्हें टरकाया जाता रहा। परिवारीजनों का कहना है कि आरआई कभी गणतंत्र दिवस की परेड में व्यस्त होने का बहाना करते तो कभी कोई और बहाना सुनाकर टाल देते।

आरआई ने गनर भेजने की जानकारी दी, गनर पहुंचा ही नहीं
एसएसपी को यह बात पता चली तो उन्होंने 27 जनवरी को आरआई को फोन कर गनर देने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि गनर भेज दो। जिला प्रशासन की कमेटी से स्वीकृति बाद में होती रहेगी।

आरआई ने गनर रामआसरे को श्रवण के घर भेजने की जानकारी दी लेकिन वह नहीं पहुंचा। श्रवण अपनी जान पर मंडरा रहे खतरे को लेकर दौड़-भाग करते रहे और पुलिस उन्हें टरकाती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed