फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Spritiual Path will be developed in Lohia Park.

Lucknow: लोहिया पार्क में बनेगा अध्यात्म पथ, 104 खंभों पर एसएस प्लेट लगाकर गीता के श्लोक लिखे जाएंगे

Tue, 06 Jun 2023 04:17 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 06 Jun 2023 04:17 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित लोहिया पार्क में अध्यात्म पथ विकसित किया जाएगा। इस संबंध में एलडीए वीसी ने निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
Spritiual Path will be developed in Lohia Park.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के गोमतीनगर स्थित राम मनोहर लोहिया पार्क में अध्यात्म पथ विकसित किया जाएगा। इस संबंध में एलडीए वीसी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने विभिन्न परियोजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति के संबंध में समीक्षा के दौरान निर्देश जारी कर दिए। इसके अंतर्गत पार्क के बीच में स्थित पाथ-वे के किनारे लगे 104 खंभों पर एसएस प्लेट लगाई जाएंगी। इन प्लेट्स पर गीता के श्लोकों का अनुवाद सहित उल्लेख किया जाएगा।

विज्ञापन


समीक्षा बैठक में एलडीए वीसी ने विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों में शिथिलता बरतने पर तीन कंपनियों पर 11 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। उपाध्यक्ष ने अभियंताओं व ठेकेदारों को निर्देशित किया कि समस्त कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बृजभूषण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें! दिल्ली पुलिस ने घर पहुंचकर दर्ज किए 12 गवाहों के बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मां-बेटी की मौत: विज्ञापन के लिए लगाए गए जर्जर खंभों को तत्काल बदलें, नगर विकास मंत्री ने दिए निर्देश


ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट के अंतर्गत सड़क चौड़ीकरण के कार्य की समीक्षा में पाया गया कि कार्यदायी संस्था द्वारा पर्याप्त मैन पावर नहीं लगाया गया है, जिससे कार्य की प्रगति धीमी है। साथ ही कार्यदायी संस्था द्वारा साइट पर सही से पानी का छिड़काव भी नहीं कराया जा रहा है, जिससे कि हर समय धूल का गुबार उठता है। इस पर उपाध्यक्ष ने कार्यदायी संस्था भारतीय इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड पर पांच लाख का जुर्माना लगाने के आदेश दिए हैं।

इसी तरह हेरिटेज जोन में निर्माणाधीन फूड कोर्ट के कार्य में शिथिलता बरतने पर उपाध्यक्ष ने कार्यदायी संस्था गोमधारी प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड पर एक लाख का जुर्माना लगाया। तालकटोरा क्षेत्र में काला पहाड़ झील के सौंदर्यीकरण के कार्य की सुस्त प्रगति पर सिंह टेडर्स पर पांच लाख का जुर्माना लगाने के आदेश दिए हैं। बैठक के दौरान उपाध्यक्ष द्वारा सर्वप्रथम राष्ट्र प्रेरणा स्थल के कार्यों की समीक्षा की गई। इसमें अवगत कराया गया कि प्रोजेक्ट के तहत म्यूजियम ब्लॉक का 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।

नजूल भूमि पर अवैध कब्जों का सर्वे शुरू
एलडीए द्वारा ऐशबाग क्षेत्र में नजूल की बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जों को चिह्नित करने के लिए सोमवार से अभियान शुरू कर दिया गया। ऐशबाग हाइट्स के पास से अभियान की शुरूआत की गई। उपाध्यक्ष बीते बृहस्पतिवार को अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा व अन्य अधिकारियों के साथ ऐशबाग क्षेत्र का निरीक्षण किया था। इस दौरान संज्ञान में आया था कि बड़ी संख्या में नजूल की जमीन पर लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed