फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sports arenas will be built at three locations along the Green Corridor, providing entertainment and sports facilities.

Lucknow News: ग्रीन कॉरिडोर के नीचे तीन स्थानों पर बनेंगे स्पोर्ट्स एरीना, मिलेंगी मनोरंजन और खेल की सुविधाएं

Wed, 11 Feb 2026 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Sports arenas will be built at three locations along the Green Corridor, providing entertainment and sports facilities.
ग्रीन कॉरिडोर का एलडीए वीसी ने किया निरीक्षण।
लखनऊ। ग्रीन कॉरिडोर के नीचे तीन स्थानों पर स्पोर्ट्स एरीना विकसित किए जाएंगे। इसमें बैडमिंटन, बास्केटबॉल, टेनिस, पिकेल बॉल व बॉक्स क्रिकेट आदि की सुविधा मिलेगी। बच्चों व युवाओं के लिए किड्स प्ले एरिया व ओपन जिम भी रहेगा। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने मंगलवार को गोमतीनगर के समतामूलक चौक से डालीगंज चौराहे के बीच बनाए गए ग्रीन कॉरिडोर के निरीक्षण के दौरान ये निर्देश दिए। यह भी कहा कि इसी माह इसका लोकार्पण होगा और उसके बाद इस रूट पर आवागमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि निशातगंज पुल, हनुमान सेतु व डालीगंज पुल के पास नवनिर्मित ग्रीन कॉरिडोर के नीचे काफी खाली जगह है। जहां लोगों के मनोरंजन व जरूरत के अनुसार सुविधाएं विकसित की जा सकती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए इन तीनों स्थानों पर बच्चों व युवाओं के लिए किड्स प्ले एरिया, ओपन जिम व स्पोर्ट्स एरीना विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एलडीए ने हाल ही में गोमतीनगर में ग्वारी फ्लाईओवर के नीचे स्पोर्ट्स एरीना विकसित किया है। निरीक्षण के दौरान वीसी ने कॉरिडोर में बनाए गए नए चौराहों पर स्कल्पचर्स लगाने और बीच में पौधरोपण कराने के निर्देश दिए।निशातगंज से हनुमान सेतु के बीच डबल आर्म स्ट्रीट लाइटें लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

खाटू श्याम मंदिर के लिए बनेगी पार्किंग

ग्रीन कॉरिडोर के निरीक्षण में खाटू श्याम मंदिर के पास सड़क पर वाहन खड़े हो मिले। सड़क किनारे ही पूजन सामग्री की अस्थायी दुकानें भी लगी मिलीं। इस पर वीसी ने मंदिर परिसर के पास पार्किंग व वेंडिंग जोन बनाने के निर्देश दिए, जिससे आने वाले समय में सड़क पर किसी तरह का अतिक्रमण न हो।


---------

निशातगंज में उर्मिला वन के पास बनेगी स्लिप रोड

एलडीए कुकरैल नदी के पास लगभग 18 एकड़ क्षेत्रफल में उर्मिला वन विकसित कर रहा है। अभी यहां आने-जाने के लिए बंधा रोड ही एक मात्र विकल्प है, जो काफी पतला रास्ता है। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने कुकरैल नदी की तरफ से उर्मिला वन एवं रिवर फ्रंट को जोड़ने के लिए स्लिप रोड बनाने के निर्देश दिए। स्लिप रोड बनने से इन दोनों जगहों पर आवागमन बेहद आसान हो जाएगा और क्षेत्र की उपयोगिता बढ़ेगी।

ग्रीन कॉरिडोर का एलडीए वीसी ने किया निरीक्षण।

ग्रीन कॉरिडोर का एलडीए वीसी ने किया निरीक्षण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed