{"_id":"581056bf4f1c1bcd75bc3b33","slug":"special-train-will-run-from-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Wed, 26 Oct 2016 12:58 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : demo pic
त्यौहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे की ओर से दो और सुविधा स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया गया है। लखनऊ-आनंदविहार टर्मिनल-लखनऊ एक्सप्रेस और आनंदविहार से वाराणसी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। दोनों ट्रेनें 27 अक्तूबर से शुरू होंगी।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे लखनऊ डिवीजन के सीनियर डीसीएम शिवेंद्र शुक्ल ने बताया कि लखनऊ से आनंदविहार के लिए 27 अक्तूबर को रवाना होगी। ट्रेन दोपहर 3.20 बजे लखनऊ से चलकर शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, हापुड़, गाजियाबाद होते हुए रात में ढाई बजे आनंदविहार पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी में ट्रेन आनंदविहार से 28 अक्तूबर सुबह 8.30 बजे चलकर शाम 7.15 बजे चारबाग पहुंच जाएगी। वहीं लखनऊ से यही ट्रेन संख्या 04429 आनंदविहार के लिए 29 अक्तूबर को तय समय पर रवाना होगी।
विज्ञापन
Trending Videos
आनंद विहार से चलकर सुबह 6.30 बजे पहुंचेगी लखनऊ
स्टेशन
- फोटो : demo pic
इसी क्रम में ट्रेन संख्या 04424 आनंदविहार-वाराणसी स्पेशल ट्रेन 27 अक्तूबर को आनंदविहार से रात 9.50 बजे चलकर सुबह 6.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी तथा रात 11.50 वाराणसी पहुंच जाएगी। ट्रेन दो फेरों में चलाई जाएगी।
वहीं नई दिल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन संख्या 04440 दिल्ली से पहली व तीसरी नवम्बर को रात 10.40 बजे चलेगी। वापसी में ट्रेन 04439 पटना से दो व चार नवम्बर को दोपहर 3.30 बजे चलेगी। ट्रेन संख्या 04502 भटिंडा-लखनऊ स्पेशल बुधवार को चलाई जाएगी।
वहीं नई दिल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन संख्या 04440 दिल्ली से पहली व तीसरी नवम्बर को रात 10.40 बजे चलेगी। वापसी में ट्रेन 04439 पटना से दो व चार नवम्बर को दोपहर 3.30 बजे चलेगी। ट्रेन संख्या 04502 भटिंडा-लखनऊ स्पेशल बुधवार को चलाई जाएगी।