फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   special buses for lko to gorakhpur

क्या हुआ जो ट्रेनें नहीं, परिवहन विभाग है न!

Tue, 24 Sep 2013 08:16 PM IST
नरेश शर्मा/ लखनऊ
नरेश शर्मा/ लखनऊ Updated Tue, 24 Sep 2013 08:16 PM IST
विज्ञापन
special buses for lko to gorakhpur

परिवहन निगम ने लखनऊ से गोरखपुर रूट पर ट्रेनों का संचालन 26 सितंबर से छह अक्टूबर तक निरस्त होने के कारण यात्रियों सफर संबंधी होने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए 156 बस का संचालन करने की तैयारी पूरी कर ली है।

विज्ञापन


ये बसें बुधवार की आधी रात 12 बजे से कैसरबाग एवं आलमबाग अड्डे एवं चारबाग सिटी बस टर्मिनल पर बने अस्थाई अड्डे से चलने लगेगी।

यह अस्थाई बस अड्डा चारबाग एवं लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन के निकट ही है ,जिससे यात्री पैदल ही जा सकेंगे। यात्रियों की दिक्कत के लिए संचालन प्वाइंट पर अधिकारियों की तैनाती कर दी गई।
विज्ञापन


लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव चौहान के मुताबिक लखनऊ-गोरखपुर के बीच जो 100 बसें चलेंगी उनमें 36 चारबाग, 16 कैसरबाग, 26 अवध, 6 रायबरेली, 12 आलमबाग, 4 उपनगरीय डिपो की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ-गोंडा के बीच 50 बसों का संचालन होगा जिसमें 10 चारबाग, 15 कैसरबाग, 15 अवध, 5 आलमबाग, 5 उपनगरीय डिपो की बसें शामिल हैं। इसके अलावा आलमबाग बस अड्डे से छह वॉल्वो का भी संचालन होगा।

लखनऊ-गोरखपुर रूट की सर्वाधिक बसें चारबाग सिटी बस टर्मिनल से चलेंगी जिससे रेलवे स्टेशन आने वाले यात्री पैदल ही अस्थाई बस अड्डे तक आकर सफर की सुविधा हासिल कर सकें।


यात्रियों को बस के आवागमन की जानकारी देने के लिए कर्मचारी एवं अधिकारी मुस्तैद रहेंगे। यात्रियों को बस मुहैया होने में कोई दिक्कत हो या फिर बस संबंधी कोई जानकारी हासिल करना चाहे तो वह संचालन व्यवस्था के प्रभारियों के मोबाइल पर कॉल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed