फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP wants seats in Maharashtra and in Haryana in assembly election.

UP: सपा हरियाणा में सीटें लेने पर अडिग, पार्टी की दो टूक- अगर हम वहां कमजोर, तो यूपी में कांग्रेस भी मजबूत नही

Sat, 24 Aug 2024 12:03 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 24 Aug 2024 12:03 AM IST
सार

सपा सूत्रों का कहना है कि यूपी में उपचुनाव वाली 8 सीटों पर 2022 में कांग्रेस 6 हजार वोटों के अंदर ही सिमट गई थी। मीरापुर, कुंदरकी, खैर और फूलपुर में तो उसे दो हजार वोट भी नहीं मिले थे। 10 हजार मतों से ऊपर सिर्फ एक सीट गाजियाबाद में ही कांग्रेस गई थी।

विज्ञापन
SP wants seats in Maharashtra and in Haryana in assembly election.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा हरियाणा विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के तहत सीटें लेने पर अडिग है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेतृत्व को बता दिया गया है कि अगर हरियाणा में सपा कमजोर है तो यूपी में भी कांग्रेस मजबूत नहीं है। उपचुनाव वाली जिन सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ने का दावा कर रही है, वर्ष 2022 के चुनाव में वहां कांग्रेस की हालत बेहद खराब रही थी।

विज्ञापन


राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस ने यूपी के उपचुनाव में 3 से 5 सीटें मांगी हैं, तो सपा ने हरियाणा और महाराष्ट्र में दावा ठोका है। हरियाणा में विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी हो चुका है। सपा का कहना है कि हरियाणा में 11 सीटें यादव बहुल और 7 सीटें मुस्लिम बहुल हैं। इनमें से सपा 5 सीटें मांग रही है। दूसरी ओर बताते हैं कि कांग्रेस की हरियाणा इकाई के नेता सपा को साझेदारी के तहत सीटें देने के लिए तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि यहां सपा का जनाधार ही नहीं है।
विज्ञापन


सपा सूत्रों का कहना है कि यूपी में उपचुनाव वाली 8 सीटों पर 2022 में कांग्रेस 6 हजार वोटों के अंदर ही सिमट गई थी। मीरापुर, कुंदरकी, खैर और फूलपुर में तो उसे दो हजार वोट भी नहीं मिले थे। 10 हजार मतों से ऊपर सिर्फ एक सीट गाजियाबाद में ही कांग्रेस गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर सपा का हरियाणा में दावा नहीं बनता है तो उस आधार पर यूपी के उपचुनाव में भी कांग्रेस को दावा करने का अधिकार नहीं है। हालांकि, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक कार्यक्रम में कहा था कि महाराष्ट्र और हरियाणा को लेकर कांग्रेस नेतृत्व को अपनी बात बता दी है। ऐसे में माना जा रहा है कि यूपी की सीटों पर साझेदारी हरियाणा और महाराष्ट्र पर निर्भर करेगी। अगर इन दो राज्यों में सपा को हिस्सेदारी नहीं मिली तो यूपी में भी सपा, कांग्रेस को कोई सीट देने की इच्छुक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed