फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP to face Bihar like result in UP says UP BJP chief.

'यूपी में सपा का हश्र बिहार चुनाव जैसा होगा'

Sun, 15 Nov 2015 09:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद Updated Sun, 15 Nov 2015 09:30 PM IST
विज्ञापन
SP to face Bihar like result in UP says UP BJP chief.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी का कहना है कि उत्तर प्रदेश में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन की सरकार बनेगी। कहा कि बिहार चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में महागठबंधन नहीं बनने वाला। समाजवादी पार्टी का विधानसभा चुनाव में हश्र बिहार चुनाव में लड़ने जैसा ही होगा।

विज्ञापन


वाजपेयी रविवार को आजमगढ़ से लखनऊ जाते समय पॉलीटेक्निक के पास भाजपा नेताओं के स्वागत के बाद हाइवे पर मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे।

कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में अनिल यादव व यादव सिंह के साथ ही सपा सरकार में भ्रष्टाचार मुख्य मुद्दा होगा। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के 60 साल के ऊपर के राजनीति से समाज सेवा वाले बयान पर वाजपेयी ने कोई टिप्पणी न करते हुए कहा कि इसकी सफाई व प्रतिक्रिया आ चुकी है।
विज्ञापन

आजम, दिग्विजय सिंह से आगे निकले

SP to face Bihar like result in UP says UP BJP chief.

इलाहाबाद में जवाहरलाल नेहरू को राजा भोज व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना गंगू तेली से करते हुए लगे पोस्टर पर वाजपेयी ने कहा कि यह कार्य कांग्रेस की असहिष्णुता प्रदर्शित करने वाला है।

प्रदेश के मंत्री आजम खां के पेरिस आतंकी हमले पर आए बयान पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आजम खां का यह बयान सीमा लांघने वाला है। प्रदेश सरकार के मंत्री को इस प्रकार का बयान नहीं देना चाहिए। मुख्यमंत्री को ऐसे मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करना चाहिए।

कहा कि आजम खां अमर्यादित बयानों के माध्यम से गिनीज बुक में नाम दर्ज करवाने के लिए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से भी आगे निकल चुके हैं।

प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने वालों में जिलामंत्री अवधेश पांडेय बादल, धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू,  इं. रणवीर सिंह, दिवाकर सिंह, रोहित पांडय, अखंड प्रताप सिंह डिंपल आदि कार्यकर्ता शमिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed