{"_id":"578a6f8e4f1c1b027d140d7f","slug":"sp-spokesperson-rajendra-chaudhary-targets-shiela-dikshit","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की सीएम उम्मीदवार शीला पर सपा का जोरदार हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की सीएम उम्मीदवार शीला पर सपा का जोरदार हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 17 Jul 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव व शीला दीक्षित
- फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि सूबे में जातिवादी और सांप्रदायिक ताकतों ने उछलकूद मचानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शीला दीक्षित का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि जिन्हें प्रदेश के भूगोल-इतिहास की तनिक जानकारी नहीं, वे भी यहां की राजनीति के दावेदार बन रहे हैं।
दूसरे प्रदेशों से आयातित चेहरों के सहारे मतदाताओं को बरगलाने और बहकाने की साजिशें शुरू हो गई हैं, लेकिन जनता किसी भ्रमजाल में फंसने वाली नहीं है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार की लोकप्रियता बढ़ने से भाजपा, बसपा और कांग्रेस में हताशा साफ झलक रही है।