{"_id":"61f946b1cf873579c7402a12","slug":"sp-s-strategy-failed-there-was-a-ruckus-as-soon-as-the-candidates-were-announced-the-claimants-from-the-north-and-east-region-gave-an-open-challenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा की फेल हुई रणनीति : उम्मीदवारों की घोषणा होते ही हुआ बवाल, उत्तर और पूर्वी क्षेत्र से आए दावेदारों ने दी खुली चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की फेल हुई रणनीति : उम्मीदवारों की घोषणा होते ही हुआ बवाल, उत्तर और पूर्वी क्षेत्र से आए दावेदारों ने दी खुली चुनौती
Tue, 01 Feb 2022 08:11 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 01 Feb 2022 08:11 PM IST
सार
टिकट के दावेदारों का कहना था कि लंबे समय से पार्टी का झंडा बैनर उठा रहे हैं। इसके बाद भी उनकी अनदेखी की गई है। क्षेत्र में निरंतर मेहनत करने वालों को किनारे कर दिया गया है। इसी तरह पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से आए दावेदारों ने भी जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में विरोध के स्वर थामने की रणनीति फेल रही। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आश्वासन के बाद भी सपाइयों ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में जमकर हंगामा किया। उत्तर और पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से आए दावेदार और उनके समथकों ने खुले तौर पर चुनौती दी। हालांकि अन्य क्षेत्र के ज्यादातर उम्मीदवार गेट के बाहर ही नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार शाम राजधानी के सभी दावेदारों को बुलाकर राय शुमारी का प्रयास किया था। उन्होंने हाल में बैठे उम्मीदवारों से कहा कि किसे मैदान में उतारा जाए। इस पर सभी उम्मीदवारों ने आवेदन करने वाले और समीकरण के हिसाब से फिट बैठने वाले को मैदान में उतारने की सिफारिश की, लेकिन मंगलवार दोपहर करीब एक बजे छह विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवारों की सूची जारी की गई। सूची देखते ही अलग- अलग विधानसभा क्षेत्र के दावेदार कार्यालय पहुंचने लगे। उत्तर विधानसभा क्षेत्र से आए दावेदारों ने पोर्टिको में नारेबाजी की।
विज्ञापन
उनका कहना था कि लंबे समय से पार्टी का झंडा बैनर उठा रहे हैं। इसके बाद भी उनकी अनदेखी की गई है। क्षेत्र में निरंतर मेहनत करने वालों को किनारे कर दिया गया है। इसी तरह पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से आए दावेदारों ने भी जमकर हंगामा किया। दावेदारों ने कहा कि वे अपनी बात हर हाल में राष्ट्रीय अध्यक्ष से कहेंगी। उत्तर के दावेदारों का कहना था कि 50 हजार से अधिक वोट से पराजित होने वाले को दोबारा मैदान में उतारा गया है। इसी तरह पश्चिमी और कैंट से विरोध में भी तमाम दावेदार पार्टी कार्यालय पहुंचे। रायबरेली के सलोन उम्मीदवार के विरोध में कई लोग हाथ में तख्ली लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन