फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP MLC Shah Alam speaks during UP Vidhanmandal session.

यूपी : हमारे पूर्वज हिंदुस्तान में रुके... शायद ये उनकी गलती थी, संभल हिंसा पर चर्चा में बोले सपा एमएलसी

Mon, 16 Dec 2024 03:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 16 Dec 2024 03:39 PM IST
सार

यूपी के विधानमंडल सत्र में सपा नेताओं ने प्रदेश सरकार पर संभल और बहराइच हिंसा को लेकर जमकर आरोप लगाए। वहीं, कुछ देर बाद संभल हिंसा को लेकर सपा के सदस्यों ने सदन से बर्हिगमन कर लिया।

विज्ञापन
SP MLC Shah Alam speaks during UP Vidhanmandal session.
यूपी विधानमंडल सत्र। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी विधानमंडल सत्र के पहले दिन सदन में बहराइच और संभल हिंसा को लेकर जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष ने जमकर एक दूसरे पर आरोप लगाए। सपा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर सांप्रदायिक हिंसा को बढ़ावा देने के आरोप लगाए। अपना पक्ष रखने के दौरान सपा के विधान परिषद सदस्य शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने कहा कि इस सरकार में मुसलमानों पर अत्याचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज हिंदुस्तान में रुके शायद यह उनकी गलती थी। आज प्रदेश में मुसलमानों के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके बाद सपा के सदस्यों ने संभल हिंसा के मुद्दे पर सदन से बर्हिगमन कर दिया।

विज्ञापन


आरोपों पर जवाब देते हुए नेता सदन और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष के सभी आरोपों को बेबुनियाद ठहराया और कहा कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। एक भी उपद्रवी बचने नहीं पाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'हिन्दुओं का जुलूस मस्जिद के सामने से क्यों नहीं निकल सकता?', विधानसभा में बरसे सीएम योगी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'सच्चाई सामने आई खटाखट...जनता ने किया सफाचट', पढ़ें सदन में सीएम योगी की 10 बड़ी बातें


सीएम योगी ने भी हिंसा पर दिया जवाब
इसके पहले सीएम योगी ने संभल हिंसा पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि बहराइच और संभल की घटना में कार्रवाई आगे बढ़ रही है। सच सामने आएगा। आपकी पत्थरबाजी से सौहार्द नहीं आएगा।  

भारत एक ऐसा देश है, जहां बहुसंख्यक समाज सिर्फ समान नागरिक कानून मांग रहा है। इसकी मांग कोई बुरी बात नहीं है। विपक्ष सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने की मांग करता है। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने समान नागरिक संहिता की बात कही तो विपक्ष ने उनके खिलाफ महाभियोग का नोटिस दे दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दंगे में शामिल, तमंचा लहराते और पत्थर फेंकते लोगों के सारे विजुअल मौजूद हैं। दोषियों को कोई बचा नहीं पाएगा। दंगे और दंगाइयों के प्रति सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है। किसी को कहीं से भी निकलने से कोई नहीं रोक सकता। बहराइच में परंपरागत यात्रा निकलने के दौरान घटना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed