फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Vidhansabha session: CM Yogi lashed out opposition in House read 10 important points of CM statement

UP Vidhansabha session: 'सच्चाई सामने आई खटाखट...जनता ने किया सफाचट', पढ़ें सदन में सीएम योगी की 10 बड़ी बातें

Tue, 17 Dec 2024 07:38 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Dec 2024 07:38 AM IST
सार

UP Vidhan Sabha Winter Session: यूपी विधानमंडल का सत्र सोमवार से शुरू हो गया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए जमकर बरसे। उन्होंने 1982 के दंगों से लेकर आज तक प्रदेश में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए सपा को निशाने पर लिया। बहराइच और संभल की घटनाओं पर भी जवाब दिया।   

विज्ञापन
UP Vidhansabha session: CM Yogi lashed out opposition in House read 10 important points of CM statement
सदन में सीएम योगी ने दंगों को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

सदन में विपक्ष को जवाब देते हुए सीएम योगी ने कहा कि एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में सांप्रदायिक दंगों में 97 फीसदी तक की कमी आई है।  2012-2017 के दौरान सपा के कार्यकाल के दौरान 815 सांप्रदायिक दंगे हुए। इसमें 192 लोगों की मौत हुई। इससे पिछले कार्यकाल में भी 616 दंगे हुए। जिसमें 121 लोगों की मौत हुई। 
विज्ञापन

राम नाम बोलना सांप्रदायिक नहीं

सीएम योगी ने कहा कि मिलने पर राम राम बोलते हैं। अंतिम यात्रा में राम नाम सत्य बोलते हैं। राम नाम बोलना कहां से सांप्रदायिक हो गया। विपक्ष को निशाने पर लेकर कहा कि आप लोग सत्य पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 

मंदिर को तोड़कर ही मस्जिद बनाई गई

सीएम योगी बोले नेता प्रतिपक्ष कहते हैं कि मंदिर निकल आएगा तो क्या मंदिर बन जाएगा। कहा कि बाबर नामा भी यही कहता है कि मंदिर को तोड़कर ही हर मस्जिद को बनाया गया है। कहा कि सर्वे के दौरान दो दिन कोई शांति भंग नहीं हुई। लेकिन तीसरे दिन जुमे के नमाज के बाद जो सक्रियता देखी गई। उसके बाद घटना हुई।  
 
विज्ञापन

दूध का दूध और पानी का पानी हो

कहा कि हम ज्यूडिशियल कमेटी बनाएंगे। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। कहा कि विपक्ष सच्चाई को स्वीकार नहीं करेगा। 1982 में दंगा हो गया। 1986, 1990, 1992, 1996 में लगातार दंगे होते रहे। लगातार मौतें होती रहीं। अब तक 209 हिंदुओं की हत्या हो चुकी। लेकिन किसी ने उन निर्दोश हिंदुओं के बारे में दो शब्द भी नहीं कहे।  आज घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। 

सीएम योगी ने कहा कि बाबा साहेब के संविधान में धर्म निरपेक्ष, पंथ निरपेक्ष या समाजवाद का एक भी शब्द नहीं है। कहा कि लोगों को भ्रमित करके आप लोग सिर्फ सत्ता हथियाना चाहते हैं। कहा कि संभल घटना के जो भी दोषी हैं, कोई भी बख्शा नहीं जाएगा। 
 
विज्ञापन

UP Vidhansabha session: CM Yogi lashed out opposition in House read 10 important points of CM statement
सदन में विपक्ष पर बरसे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

सीएम बोले- आप लोग बाबरनामा जरूर पढ़ें

कहा कि 'संभल में आपकी हकीकत खटाखट सामने आई... जनता ने तुरंत कहा सफाचट' । सीसामऊ में बाल-बाल बच गए। कुंदरकी में लोगों को अपनी जड़े याद आने लगी हैं। लोग चिल्ला-चिल्लाकर बोल रहे हैं। कहा कि आप एक बार बाबरनामा जरूर पढ़ें। 
 

सीएम ने गिनाया कब और किस दंगे में कितने लोगों की मौत

सीएम योगी बोले आगरा में 1972 में दंगा- 19 लोगों की मौत हुई। 1972 में आजमगढ़ में दंगा हुआ। तीन लोगों की मौत हुई। 1973 आगरा में फिर दंगा हुआ। एक व्यक्ति की मौत हुई। 1973 में गोंडा में दंगा हुआ। एक व्यक्ति की मौत हुई। 1973 में प्रयागराज में दंगा हुआ। तीन लोगों की मौत हुई। 1973 में मेरठ में दंगे में 8 लोगों की मौत हो गई। आगरा में 1974 में दंगे में एक की मौत हो गई। इसी वर्ष पीलीभीत दंगे में तीन लोगों की मौत हो गई। 
 

किसी क्षेत्र में भगवा झंडा क्यों नहीं लग सकता-सीएम

सीएम ने कहा कि मुस्लिम त्योहार आराम से हो जाते हैं। दंगे सिर्फ उसी क्षेत्रों में क्यों होते हैं, जहां मुस्लिम आबादी होती है। कहा कि जब मंदिर के सामने से जुलूस निकल सकता है, तो मस्जिद के सामने से शोभायात्रा क्यों नहीं निकल सकती। एक झंडा लगाने में युवक की हत्या हो गई। अपने ही देश में कोई एक झंडा क्यों नहीं लगा सकता। भगवा झंडा क्यों नहीं लग सकता। 
 

दंगे और दंगाइयों के प्रति सरकार की जीरो टॉलरेंस

सीएम ने कहा कि पिछले 7.5 वर्ष में सभी पर्व शांतिपूर्ण संपन्न हुए। सभी वीवीआईपी विजिट शांति से संपन्न हुए। 2025 में यूपी को दुनियाभर का समागम करने का अवसर मिल रहा है। तो विपक्ष से अपील है कि अपने वक्तवयों को ठीक रखें। कोई भी अराजकता करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
 

तमंचा लहराते, पत्थर फेंकते लोगों के विजुअल मौजूद

सीएम योगी बोले दंगे में शामिल, तमंचा लहराते, पत्थर फेंकते लोगों के सारे विजुअल हैं। दोषी को कोई बचा नहीं पाएगा। दंगे और दंगाइयों के प्रति सरकार की जीरो टॉलरेंस है। कहा कि किसी को कहीं से भी निकलने से कोई नहीं रोक सकता। बहराइच में परंपरागत यात्रा निकलने के दौरान घटना की गई। 
 

कुंदरकी की जीत सनातन की जीत-सीएम

सीएम योगी बोले शोभा यात्रा के दौरान भजन बजाए जाते हैं। नवरात्रि पर मां दुर्गा के गाने बजते हैं। उनका आरती बजती है। मां दुर्गा हमारे लिए आस्था और सशक्तिकरण का प्रतीक हैं। कहा कि कुंदरकी की जीत सनातन की जीत है। कुंदरकी, फूलपुर सहित सातों सीटों पर जो जीत मिली वह सनातन की जीत है। 
 

UP Vidhansabha session: CM Yogi lashed out opposition in House read 10 important points of CM statement
सदन में विपक्ष पर बरसे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

समान नागरिक कानून की मांग बिल्कुल ठीक-सीएम

सीएम ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जहां बहुसंख्यक समाज सिर्फ समान नागरिक कानून मांग रही है। इसकी मांग कोई बुरी बात नहीं है। कहा कि विपक्ष सुप्रीम कोर्ट के आदेश को रोक लगाने की मांग करते हैं। कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने समान नागरिक कानून की बात कही तो, विपक्ष ने उनके खिलाफ महाभियोग की नोटिस दे दी। 
 

पत्थरबाजी से सौहार्द नहीं आएगा-सीएम

सीएम ने कहा कि चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा किया। विपक्ष बंदूक की नोक पर अपना काम करना चाहता है। कहा कि बहराइच और संभल की घटना में कार्रवाई आगे बढ़ रही है। सच सामने आएगा। आपकी पत्थरबाजी से सौहार्द नहीं आएगा।  
 

जो बराबरी नहीं कर सकते, वो बुराई करते हैं-सीएम योगी

सीएम ने कहा कि जो बराबरी नहीं कर सकते, वो बुराई करते हैं। विपक्ष की बुराई में न्याय नहीं दिखता। कहा कि आज हनुमान मंदिर मिला है। कुएं में मूर्तियां मिल रही हैं। 22 कुएं पाटे गए। कहा कि सफीकुर्ररहमान कभी खुद को भारत का नहीं मानते थे... वह कहते थे कि मैं बाबर का संतान हूं। कहा कि भारत में राम की संस्कृति रहेगी। बाबर की संस्कृति नहीं रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed