{"_id":"6137333429cd5c0bf66abe90","slug":"sp-mla-irfan-solanki-says-there-should-be-a-separate-room-for-namaaj-in-up-vidhanbhawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बयानबाजी: सपा विधायक बोले- यूपी विधानभवन में भी नमाज के लिए हो अलग कमरा, फिर कहा-यह मेरी निजी राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बयानबाजी: सपा विधायक बोले- यूपी विधानभवन में भी नमाज के लिए हो अलग कमरा, फिर कहा-यह मेरी निजी राय
Tue, 07 Sep 2021 04:19 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 07 Sep 2021 04:19 PM IST
सार
सपा विधायक इरफान सोलंकी का कहना है कि सभी राज्यों के विधान भवन में प्रेयर रूम होना चाहिए और इससे किसी को भी शिकायत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
इरफान सोलंकी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड सरकार द्वारा विधान भवन में नमाज के लिए अलग कमरा बनवाए जाने पर सपा विधायक इरफान सोलंकी ने कहा कि यूपी विधानभवन में भी ऐसी ही व्यवस्था होनी चाहिए। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह मेरे व्यक्तिगत विचार हैं।
विज्ञापन
इरफान सोलंकी कानपुर के आर्य नगर से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। उन्होंने कहा कि सभी विधानसभा में एक प्रेयर रूम होना चाहिए। अगर उत्तर प्रदेश विधान भवन में भी अलग कमरा बना दिया जाए तो किसी को मुश्किल नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
इरफान ने ये बात मीडिया कर्मियों से कही है। उन्होंने कहा कि यह मेरे व्यक्तिगत विचार हैं।