{"_id":"663f2e7377164f4dc60a535b","slug":"sp-mla-asking-vote-for-bjp-candidate-smriti-irani-in-amethi-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी के लिए वोट मांग रहा सपा विधायक का परिवार, पति गायत्री जेल में बंद हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी के लिए वोट मांग रहा सपा विधायक का परिवार, पति गायत्री जेल में बंद हैं
Sat, 11 May 2024 02:10 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 11 May 2024 02:10 PM IST
सार
सपा सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति की विधायक पत्नी अमेठी में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार कर रही हैं और जनता से वोट करने की अपील कर रही हैं।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी के पक्ष में वोट की अपील की गई।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अमेठी का सियासी रण दिलचस्प होता जा रहा है। अमेठी की सपा विधायक महराजी प्रजापति का परिवार केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी स्मृति जूबिन ईरानी के लिए वोट मांग रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारे में इसके नफा नुकसान को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
विज्ञापन
अमेठी से भाजपा ने स्मृति जूबिन ईरानी को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस-सपा गठबंधन से किशोरी लाल शर्मा चुनावी समर में है। दोनों तरफ से राजनीतिक दांवपेंच चल रहे हैं। इसी बीच एक बड़े सियासी घटनाक्रम में शुक्रवार की देर शाम भादर के घोरहा में एक चुनावी जनसभा में भाजपा के मंच पर सपा विधायक महराजी प्रजापति का पूरा परिवार स्मृति जूबिन ईरानी के साथ खड़ा दिखा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 17 मई को रायबरेली और अमेठी में संयुक्त जनसभा करेंगे राहुल गांधी व अखिलेश यादव
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - छठे चरण की 14 लोकसभा सीटों पर 162 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, 25 मई को होगा मतदान
विधायक की बेटी अंकिता प्रजापति ने मंच से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कहा कि जिस तरह से आपने हमारा साथ दिया उसी तरह का साथ स्मृति ईरानी को दीजिए। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से हाथ उठवाकर इसकी तस्दीक ली। जवाब में जनता ने जय श्रीराम का नारा लगाया।
इस मौके पर परिवार के अन्य सदस्य भी साथ में थे। हालांकि सपा विधायक महराजी प्रजापति स्वयं चुनावी समर से दूरी बनाए हुए हैं लेकिन परिवार के भाजपा का प्रचार करने को लेकर सियासी गहमागहमी तेज हो गई है।
राज्यसभा के चुनाव में नहीं दिया था वोट
वर्ष 2012 के चुनाव में गायत्री प्रसाद प्रजापति पहली बार सपा से विधायक बने। इसके बाद वह सरकार में मंत्री बना दिए गए। 2017 में भी सपा ने उन्हें चुनाव मैदान में उतारा था लेकिन वह भाजपा की गरिमा सिंह से पराजित हो गए थे। बाद में 2022 में उनकी पत्नी महराजी प्रजापति ने सपा के टिकट पर जीत दर्ज की। फरवरी 2024 में राज्यसभा चुनाव में सपा विधायक ने बीमारी का हवाला देकर वोट नहीं दिया था। इसके बाद से सियासी गलियारे में तरह-तरह की चर्चा चल रही थी।
क्यों जेल में है पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति
चित्रकूट की एक महिला ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ 2017 में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। बाद में न्यायालय ने उम्रकैद की सजा सुना दी। इसके बाद से वह जेल में है। साथ ही उन पर खनन सहित कई अन्य मामलों की जांच चल रही है। अभी 14 मार्च 2024 को ईडी ने पूर्व मंत्री के आवास पर छापेमारी की थी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन