फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp minister vijay mishra joins BSP.

यूपी: बड़े मंत्री ने छोड़ा सपा का साथ, बसपा में शामिल

Fri, 17 Feb 2017 01:51 AM IST
Updated Fri, 17 Feb 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
 sp minister vijay mishra joins BSP.
बसपा महासचिव सतीश मिश्रा व विजय मिश्रा। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विजय मिश्र बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मंत्रिपरिषद और समाजवादी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देकर बसपा में शामिल हो गए।

विज्ञापन


बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद्र मिश्र ने विजय को पार्टी की सदस्यता दिलाने का एलान किया। पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी और नारद राय के बाद विजय पूर्वांचल के तीसरे नेता हैं जो सपा छोड़कर बसपा में आए हैं।
विज्ञापन


बसपा महासचिव के आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में विजय ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को ब्राह्मण विरोधी और धोखेबाज बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने ब्राह्मण समाज के मंत्रियों शिवाकांत ओझा, मनोज पांडेय से लेकर पवन पांडेय तक को समय-समय पर बर्खास्त कर अपमानित किया और बाद में वापस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरा विभाग बदलकर अपमानित किया। मुख्यमंत्री अंत तक मुझे टिकट देने का भरोसा दिलाते रहे, लेकिन न तो कोई कारण बताया और न ही टिकट दिया।

चुनाव मैदान से भी बाहर हो गए विजय

 sp minister vijay mishra joins BSP.

विजय मिश्र बसपा में शामिल तो हो गए, लेकिन वे इस बार चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। गुरुवार को गाजीपुर में नामांकन का आखिरी दिन था।

लिहाजा बसपा से भी टिकट की गुंजाइश नहीं रही। सतीशचंद्र मिश्र ने कहा कि विजय चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। वे पूर्वांचल में बसपा को जिताने का काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed