फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP Goya made Chief Secretary of UP included in list of special officers of CM Yogi

UP: जानें कौन हैं एसपी गोयल...जिन्हें बनाया गया यूपी का मुख्य सचिव, सीएम योगी के खास अफसरों की लिस्ट में शामिल

Thu, 31 Jul 2025 07:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 31 Jul 2025 07:10 PM IST
सार

शशि प्रकाश गोयल को उत्तर प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। आगे पढ़ें और जानें कौन हैं एसपी गोयल? सीएम योगी के खास अफसरों की लिस्ट में शामिल हैं। 

विज्ञापन
SP Goya made Chief Secretary of UP included in list of special officers of CM Yogi
मुख्य सचिव एसपी गोयल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शशि प्रकाश गोयल को उत्तर प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। उन्होंने कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार नहीं मिला है। नाम की घोषणा होते ही कई दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लग गया। इस मौके पर मनोज कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन


बताते चलें कि गोयल 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह मुख्यमंत्री के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी पद पर रह चुके हैं। मुख्यमंत्री के सबसे खास अफसरों में इनकी गिनती होती रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शुरुआती कार्यकाल से यह सीएम कार्यालय के प्रमुख अफसरों में एक रहे हैं।
विज्ञापन


एसपी गोयल की गिनती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सबसे खास अफसरों में होती है। उन्हें दिल्ली के राजनीतिक कॉरिडोर में भी काफी प्रभावशाली माना जाता है। वह यूपी के सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों में से एक हैं। 1967 में जन्मे गोयल मूलतः लखनऊ के रहने वाले हैं। उन्होंने बीएससी (ऑनर्स) और एमसीए के साथ ईएमआईबी की पढ़ाई की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में रह चुके डीएम 

एसपी गोयल ने अपने करिअर की शुरुआत इटावा में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट के रूप में की थी। इसके बाद वह मेरठ, अलीगढ़, बहराइच के सीडीओ रहे। इसके बाद मथुरा, इटावा, प्रयागराज, देवरिया के जिलाधिकारी (डीएम) के रूप में भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। 

दी गईं ये जिम्मेदारियां

मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव के रूप में कार्य करते समय एसपी गोयल के पास नागरिक उड्डयन, राज्य संपत्ति एवं प्रोटोकॉल विभाग की जिम्मेदारी भी थी। अब उन्हें मुख्य सचिव के पद पर तैनात करने के साथ अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, अपर मुख्य सचिव समन्वय विभाग, अध्यक्ष पिकप, यूपीडा एवं उपशा का मुख्य कार्यपालक अधिकारी तथा यूपीडास्प के निदेशक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं नागरिक उड्डयन और राज्य संपत्ति विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी प्रमुख सचिव गृह एवं सूचना संजय प्रसाद को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed