फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Madhyamik Shikshak Sangh (Sharma faction) announces candidates for seven seats; cards yet to be revealed f

यूपी: माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने सात सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, दो सीटों पर अभी पत्ते नहीं खुले

Mon, 21 Sep 2026 05:46 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 21 Sep 2026 05:46 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने विधान परिषद चुनाव के लिए सात सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की। दो सीटों पर अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए हैं। संगठन ने शिक्षकों की समस्याओं को लेकर 23 अक्टूबर को प्रदेशभर में धरने का निर्णय लिया है। सदस्यता की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तय की गई।

विज्ञापन
UP: Madhyamik Shikshak Sangh (Sharma faction) announces candidates for seven seats; cards yet to be revealed f
इसी बैठक में हुआ फैसला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षकों की समस्याओं को लेकर 23 अक्टूबर को प्रदेश के सभी संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालयों पर धरना होगा और संयुक्त शिक्षा निदेशक के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। इस अवसर पर मंडलीय समस्याओं का ज्ञापन भी संयुक्त शिक्षा निदेशक को प्रेषित किया जाएगा। यह निर्णय उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की गांधी भवन के विनोबा भावे सभागार में संपन्न राज्य परिषद की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार मिश्र, पूर्व एमएलसी ने की तथा संचालन महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा ने किया।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आरपी मिश्र एवं महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि संगठन के अध्यक्ष द्वारा निजी कारणों से अध्यक्ष पद के दायित्व कानिर्वहन करने में असमर्थता व्यक्त करने के कारण उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के संविधान की व्यवस्था के अनुसार वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार मिश्र, पूर्व एमएलसी को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अध्यक्ष पद के दायित्व निर्वहन के लिए राज्य परिषद द्वारा सर्वसम्मति सेअधिकृत किया गया।
विज्ञापन


शिक्षक नेताओं ने बताया कि बैठक में सदस्यता के संबंध में व्यापक विचार विमर्श किया गया और सदस्यता की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अक्टूबर निर्धारित की गई तथा अपेक्षा की गई की सभी जिलों के जिलाध्यक्ष एवं जिलामंत्री 31 अक्टूबर तक सदस्यता शुल्क के साथ फार्म केंद्रीय कार्यालय में अवश्य जमा कर दें जिससे जनपदीय निर्वाचन में उनकी प्रतिभागिता सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक नेताओं ने बताया कि संगठन से निम्न प्रत्याशियों को निर्वाचन के लिए अधिकृत घोषित किया गया है

  • 1-  वाराणसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र- डा. प्रमोद कुमार मिश्र
  • 2- लखनऊ खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र- जगजीवन प्रसाद शुक्ल
  • 3- बरेली - मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र डा. सुनीत गिरि।
  • 4- आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र- डा. दिलीप कुमार अमौरिया।
  • 5- मेरठ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र डा. सुशील कुमार पुंडीर।
  • 6- वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र- चौधरी दिनेश चंद्र रॉय।
  • 7- मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र- डा. अमित जैन।


आगामी विधान परिषद के निर्वाचन के सफल और सुचार संचालन के लिए राज्य परिषद द्वारा एक समिति गठित किए जाने का भी निर्णय लिया गया। जिसकी घोषणा अध्यक्ष एवं महामंत्री द्वारा शीघ्र की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed