फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP asked to Chief Election Officer to provide CCTV footage of polling stations who lost seat In UP by-election

यूपी उपचुनाव: जिन सात सीटों पर हारी सपा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी से उन मतदान केंद्रों की मांगी सीसीटीवी फुटेज

Thu, 26 Dec 2024 07:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Dec 2024 07:08 PM IST
सार

यूपी उपचुनाव में सपा जिन सात सीटों पर हारी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी से उन मतदान केंद्रों की सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग जारी करने की मांग की। 

विज्ञापन
SP asked to Chief Election Officer to provide CCTV footage of polling stations who lost seat In UP by-election
अखिलेश यादव - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। सपा ने आयोग से मतदान केंद्रों पर प्रत्याशियों की सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग जारी करने की मांग की है। सपा ने उन सात सीटों की डिटेल्स जारी करने की मांग की है, जहां वह हारी थी। ज्ञापन देने वालों में केके श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र सिंह और राधेश्याम सिंह शामिल थे। 

विज्ञापन


पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि कटेहरी, कुंदरकी, फूलपुर, मझवां, मीरापुर, खैर और गाजियाबाद सीटों की सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग जारी करने की मांग की। इन सभी सीटों पर 13 नवंबर 2024 को हुए उपचुनाव के लिए मतदान हुए थे। 23 नवंबर 2024 को इसके नतीजे घोषित किए गए थे।
विज्ञापन


सपा इन सभी सीटों पर चुनाव हार गई थी। बयान में कहा गया कि सपा, चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग दोहराती है। नौ सीटों पर हुए उपचुनाव में सपा ने सिर्फ दो सीटें शीशमऊ (कानपुर) और करहल (मैनपुरी) जीती थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव के नियमों में बदलाव

बताते चलें कि केंद्र ने पिछले सप्ताह चुनाव के नियमों में बदलाव किया था। इसमें सीसीटीवी कैमरा और वेबकास्टिंग फुटेज के साथ-साथ उम्मीदवारों की वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे कुछ इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज के सार्वजनिक निरीक्षण को रोकना है। ताकि उनका दुरुपयोग रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed