{"_id":"607ee38a87e9284556042b51","slug":"soon-to-be-successful-in-defeating-kovid-with-the-decision-of-the-central-government-cm-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"केन्द्र सरकार के फैसले से कोविड को हराने में मिलेगी जल्द सफलता : सीएम योगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केन्द्र सरकार के फैसले से कोविड को हराने में मिलेगी जल्द सफलता : सीएम योगी
Tue, 20 Apr 2021 07:52 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 20 Apr 2021 07:52 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को भी कोरोना का टीकाकरण कराने के केंद्र सरकार की घोषणा का स्वागत किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को भी कोरोना का टीकाकरण कराने के केंद्र सरकार की घोषणा का स्वागत किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में 18 वर्ष के ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण होने के बाद बड़ी सफलता मिलेगी। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर प्राधनमंत्री के फैसले का स्वागत किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कोविड-19 प्रबंधन से संबंधित टीम-11 की बैठक में कहा कि यह सुखद है कि जिन मरीजों को टीकाकरण के दो डोज लग चुके हैं, वो सुरक्षित हैं। उन्होंने अधिकारियों को अस्पतालों में भर्ती ऐसे मरीजों का खास ध्यान देने के निर्देश दिये हैं, जिनको टीकाकरण के दोनों डोज लग चुके हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने अब तक के टीकाकरण की प्रगति पर संतोष जताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री के निर्देश पर 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिए एक मई से एक मई से शुरू हो रहे वृहद टीकाकरण के लिए सभी जरूरी प्रबन्ध सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन