फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनिया गांधी ने राहुल संग लगाया जनता दरबार, रायबरेली के लोगों ने गिनाईं समस्याएं

Wed, 18 Apr 2018 12:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 18 Apr 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi on raebareli visit
sonia gandhi - फोटो : amar ujala
रायबरेली दौरे के दूसरे दिन बुधवार को सांसद सोनिया गांधी ने भुएमऊ गेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाया। यहां राहुल गांधी के साथ उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। डेढ़ साल बाद अपनी सांसद को पाकर रायबरेली की जनता ने उन्हें दिक्कतों से रू-ब-रू कराया, जिस पर सोनिया ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
Sonia Gandhi on raebareli visit
sonia gandhi - फोटो : amar ujala
इसके बाद वह बचत भवन पहुंचीं। यहां वह अफसरों के साथ अनुश्रवण समिति की बैठक ले रही हैं।
Sonia Gandhi on raebareli visit
sonia gandhi - फोटो : amar ujala
इससे पहले सोनिया गांधी ने सांसद निधि से बनी मोबाइल ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। उन्होंने चार ट्रांसफार्मर रायबरेली की जनता के नाम किए। सोनिया गांधी आज पासपोर्ट सेवा केंद्र व सासंद निधि से बनीं कई अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sonia Gandhi on raebareli visit
sonia gandhi - फोटो : amar ujala
इसी बीच रायबरेली पहुंचा राहुल नामक एक व्यक्ति चर्चा का विषय बना हुआ है। लखनऊ के आशियाना से यहां आए राहुल ने उसने अपने सीने पर राजीव गांधी और राहुल गांधी की तस्वीर बनवा रखी है। उसने कहा कि कहा कि मैं राहुल गांधी से मिलने आया हूं। मैं उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता हूं।
विज्ञापन
Sonia Gandhi on raebareli visit
sonia gandhi - फोटो : amar ujala
बता दें कि रायबरेली सांसद सोनिया गांधी मंगलवार को करीब डेढ़ साल बाद अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचीं हैं। दो दिवसीय दौरे के पहले दिन सोनिया को अपने बीच पाकर लोगों ने गर्मजोशी से उनका इस्तकबाल किया। भुएमऊ गेस्ट हाउस में सोनिया ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के भवन का लोकार्पण किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed