गोंडा के नवाबगंज में बुधवार सुबह खेत में काम कर रहे किसान पर एक बाघ ने हमला कर घायल कर दिया किसान को फैजाबाद के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस कांबिंग कर रही है और बाघ को पकड़ने के लिए लखनऊ से वन विभाग की टीम बुलाई गई है।
2 of 7
tiger
- फोटो : amar ujala
नवाबगंज के हरिहरपुर गांव में किसान सुरेश निषाद बुधवार सुबह अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने वहां खेत के पास बाघ को देखा तो भाग कर शोर मचाने लगे। इसी बीच बाघ चाइनपुरुवा पहुंच गया और खेल में परवल तोड़ रहे किसान नवमीलाल पर हमला कर दिया। नवमीलाल उससे भिड़ गए।
3 of 7
गोंडा में बाघ
- फोटो : amar ujala
शोर सुनकर पास ही टमाटर के खेत में कार कर रहे रामनरेश और राजेन्द्र ने दौड़कर टमाटर से भरा टोकरा बाघ के ऊपर फेंक दिया। इस पर बाघ नवमीलाल को छोड़कर टमाटर के खेत में घुस गया।
4 of 7
गोंडा में बाघ
- फोटो : amar ujala
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी गांव के प्रधान तीरथराम यादव को दी। उन्होंने तत्काल 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। इस बीच गांव के राजेंद्र, धर्मेंद्र, डब्बू, दानित सहित कई ग्रामीणों ने लाठी डंडा लेकर बाघ को खेत से निकालने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं निकला।
5 of 7
गोंडा में बाघ
- फोटो : amar ujala
कुछ देर बाद कस्बा चौकी प्रभारी बिपिन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खेत की घेराबंदी कर बाघ को तलाशने लगे। वहीं, सूचना के काफी देर बाद वन विभाग के उपनिरीक्षक इंद्रमणि मौके पर पहुंचे।