{"_id":"597eb4264f1c1ba1458b4737","slug":"son-killed-his-mother-for-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसों के लिए कर दी बेटे ने मां की हत्या, लोहे की रॉड से किए कई वार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसों के लिए कर दी बेटे ने मां की हत्या, लोहे की रॉड से किए कई वार
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 31 Jul 2017 05:12 PM IST
विज्ञापन
मृतक मां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगोहां के रामपुर गांव में पुश्तैनी जमीन बेचने से इन्कार पर कलियुगी बेटे नीरज (22) ने अपनी मां नन्हकई (50) को मार डाला। इससे पहले शराब के नशे में धुत आरोपी ने लोहे की रॉड से मां की पिटाई की। इसके बाद गला दबाकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजवाया। वहीं, महिला के दामाद की तहरीर पर पुलिस ने बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
निगोहां एसओ चैंपियन लाल ने बताया कि रामपुर गांव में नन्हकई इकलौते बेटे नीरज संग रहती थी। नीरज शराब का लती है। वह शराब के लिए रुपये को लेकर अक्सर झगड़ा करता था। नीरज ने मां से दो दिन पहले पुश्तैनी जमीन का बड़ा हिस्सा बेचने को कहा। नन्हकई ने साफ मना कर दिया।
विज्ञापन
शनिवार रात नीरज कस्बे में मेला देखने गया। जहां से वापस आते समय शराब पी। घर पहुंचकर फिर से जमीन बेचने का दबाव बनाने लगा। नन्हकई ने मना किया तो नीरज ने पास में रखे लोहे की रॉड से सिर पर कई वार कर दिए। इसके बाद अपने हाथों से मां का गला घोंट दिया।
विज्ञापन
गांव के लोगों के मुंह से भी यह बात निकली की शायद नन्हकई ने कभी यह नहीं सोचा होगा कि उसकी हत्या उसके इकलौते बेटा कर देगा। बेटे के इस करतूत से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। वहीं नीरज की दोनों बहने इस बात पर भरोसा ही नहीं कर पा रही कि भाई ने ही मां का गला घोंट दिया। मां की मौत की पुष्टि करने के बाद नीरज मौके से फरार हो गया।
आरोपी दो बार पहले भी जा चुका है जेल
ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी नीरज दो बार पहले भी जेल जा चुका है। उसके खिलाफ निगोहां थाने में कई संगीन धाराओं में केस दर्ज है। इसकी पुष्टि पुलिस भी कर रही है। पुलिस के मुताबिक, नीरज 2008 और 2011 में जेल गया था। नीरज अक्सर गांव के लोगों से मारपीट करता था। इसके चलते मां-बेटे के बीच होने वाले रोज-रोज के झगडे़ में कोई भी नहीं बोलता था।
कुछ साल पहले संदिग्ध हालात में हुई थी भाई की मौत
ग्रामीणों के मुताबिक, नन्हकई के दो बेटे नीरज व शक्ति और बेटियां सरोज व श्रीकांती हैं। बेटियों की शादी हो चुकी है। वहीं, पांच साल पहले नीरज के भाई शक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। नन्हकई की हत्या के बाद गांव में चर्चा आम हो गई थी कि शक्ति को मिर्गी का दौरा पड़ा था। इसका फायदा उठाकर नीरज ने ही उसकी हत्या कर दी। हालांकि पुलिस इससे इन्कार कर रही है।
बेटे की जिद पर गेहूं बेचकर दिए थे तीन सौ रुपये
नन्हकई की बेटियों ने बताया कि नीरज जिद्दी है। नीरज शनिवार को रुपये मांग रहा था। जब रुपये नहीं मिले तो उसने मां से झगड़ा किया। इसके बाद नन्हकई ने गेहूं बेचा। इससे मिले तीन सौ रुपये नन्हकई ने नीरज को दे दिए। इससे वह देर रात शराब पीकर घर लौटा और मां की हत्या कर दी। दोनों बहनों ने कहा कि अब किस रिश्ते पर भरोसा करें। किसे भाई माने और किसे राखी बांधे। जो भाई मां का नहीं हुआ वह हमारा क्या होगा।