फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Someone's water housewife and someone's stupid dream

Lucknow News: किसी की जली गृहस्थी तो किसी के खाक हुए अरमान

Wed, 30 Apr 2025 12:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Someone's water housewife and someone's stupid dream
राख के ढेर में गृहस्थी का सामान ढूंढती महिला।
लखनऊ। मड़ियांव में सोमवार को फैजुल्लागंज में लगी आग में किसी की गृहस्थी जल गई तो किसी के अरमान खाक हो गए। कुछ ऐसा ही नजारा मंगलवार को शिव विहार कॉलोनी में देखने को मिला। यहां हर पीड़ित अपनी थोड़ी बहुत बची हुई जमापूंजी और जेवर राख के ढेर में ढूंढते दिखा।
विज्ञापन




जेवर जले, अब कैसी होगी बेटी की शादी



सुबह 11: 45 बजे प्लाट के पास बैठी रो रही एक महिला दिखी। बात करने पर उसने अपना नाम नीलोफर बताया। रोने का कारण पूछने पर उन्होंने रुंधे गले से बताया कि पति कबाड़ का काम करते है। बेटी की उम्र शादी लायक हो गई थी। पति ने खून-पसीने की कमाई की एक-एक पाई जोड़कर बेटी की शादी के लिए कुछ रकम व 60 हजार के जेवर बनवाए थे। कई सारे अरमान थे, मगर आग में जेवर के साथ वह भी जलकर राख हो गए।
विज्ञापन




बच्चों की पढ़ाई जोड़े थे पैसे



दोपहर 12 बजे पीड़ित साबुर अली वह उनके घरवाले अपनी जली झोपड़ी की राख में कुछ खोजते नजर आए। पूछे जाने पर साबुर ने बताया कि वह कुछ खाने के डिब्बे खोज रहे हैं, ताकि बच्चों के पेट भर सकें। उन्होंने कहा कि वह सफाई कर्मी हैं। किसी तरह से बच्चों की स्कूल की पढ़ाई के और भरण पोषण के लिए 50 हजार रुपये जमा किए थे, जो राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




राख की ढेर से किताब निकाल कर पढ़ते दिखे बच्चे



थोड़ा आगे बढ़ने पर दोपहर 12:15 बजे दो भाई सगे भाई इब्राहिम अली और असगर अली अपनी किताबें खोज रहे थे। तभी उनकी नजर तीन से चार किताबों पढ़ीं। इनमें से कुछ अधजली थीं तो कुछ सही थीं। बात करने पर बच्चों ने बताया कि पिता ने कुछ माह पहले ही स्कूल में दाखिला कराया था। मगर आग से यूनिफॉर्म , बैग और रुपये सब जल गए। अब वह स्कूल नहीं जा सकेंगे।



नेता और समाज सेविका मदद को आईं आगे



घटना के अगले दिन सपा नेता पूजा शुक्ला, समाज सेविका ममता त्रिपाठी व अन्य लोग पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आए। उन्होंने खाने-पीने के साथ ही छाँव और आराम के लिए टेंट भी लगवाए। इसके साथ ही हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया।




डीएम व नगर आयुक्त से कार्रवाई की मांग



झोपड़ियों में आग लगने पर प्लॉट से सटे हरिराम के मकान को काफी नुकसान पहुंचा था। उनके सोलर पैनल क्षतिग्रस्त हो गए थे। साथ ही दीवारों में भी दरारें आ गई थी। इसी तरह सत्य प्रकाश और विपिन मिश्रा को भी काफी आर्थिक क्षति हुई। हरिराम ने बताया कि वह और अन्य लोग जल्द ही संयुक्त रूप से डीएम और नगर आयुक्त को शिकायती पत्र देंगे। उन्होंने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed