फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Smuggler arrested, 160 tortoise caught

एसटीएम ने 160 कछुए किए बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Thu, 14 Apr 2022 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested, 160 tortoise caught
एसटीएफ ने कछुआ तस्कर को पकड़कर दर्ज कराई एफआईआर। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
एसटीएफ की टीम ने मंगलवार को अंतरराज्यीय कछुआ तस्कर ठाकुरगंज के राजकुमार उर्फ कल्लू को पारा इलाके में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

तस्कर के कब्जे से 160 कछुआ व एक स्कूटी बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपी ने कुबूला कि कछुओं को पश्चिम बंगाल के कुछ लोगों को बेचने की तैयारी कर रहा था।
एसटीएफ के डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह के मुताबिक, सूचना मिली थी कि एक कछुआ तस्कर मंगलवार को भारी मात्रा में कछुए लेकर पारा आने वाला है।
इस पर एसटीएफ और वन विभाग की टीम ने मंगलवार रात काकोरी तिराहे के पास से एक स्कूटी सवार संदिग्ध युवक को पकड़ा।
एसटीएफ की टीम ने जब उसके बैग की तलाशी ली तो 160 कछुए मिले। तस्कर राजकुमार उर्फ कल्लू है। मालूम हो कि पश्चिम बंगाल से ही कछुओं की विदेशों में तस्करी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed