फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   smriti irani press conference on demonitisation in lucknow.

नोटबंदी भ्रष्टाचार का पर्याय रहे गांधी परिवार के लिए ट्रेजडी: स्मृति ईरानी

Thu, 09 Nov 2017 10:55 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 09 Nov 2017 10:55 AM IST
विज्ञापन
smriti irani press conference on demonitisation in lucknow.
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : amar ujala

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने नोटबंदी को अर्थव्यवस्‍था के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया और कहा कि ये गांधी परिवार के लिए निश्‍चित रूप से एक ट्रेजडी है। जो कि भ्रष्टाचार का एक पर्याय रहा है। पहले 2जी, कामनवेल्थ और कोयले घोटाले की चर्चा दुनिया मे होती थी। अब परिदृश्य बदला है। इस फैसले से एक करोड़ से ज्यादा श्रमिक पीएफ के दायरे में आए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने नोटबंदी के फायदे बताते हुए ये बातें कही-

- आज से 1 वर्ष पहले काले धन के खिलाफ क्रांतिकारी मुहिम शुरू हुई। आजाद भारत के आर्थिक इतिहास का ऐसा फैसला है जो कालेधन के खिलाफ महायज्ञ है। आम जनता को आभार की उन्होंने इस राष्ट्रीय अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


- नोटबंदी के बाद  22,4000 शेल कम्पनियों को बंद किया गया। शेल कंपनी की सरकार जांच कर रही है।

- कांग्रेस सरकार से सुप्रीम कोर्ट ने काले धन के लिए एसआईटी गठित करने को कहा था लेकिन कांग्रेस ने नहीं किया। बेनामी संपत्ति पर 28 साल पहले कानून बना उसे अमल में हम लाये।
विज्ञापन
विज्ञापन


- कैश होल्डिंग को नियंत्रित किया किया गया है। 1.60 लाख करोड़ संदिग्ध ट्रांसकेक्शन एक वर्ष में हुए हैं। पिछली बार बैंको ने 631361 ऐसे ट्रांसकेक्शन रिपोर्ट किये थे इस बार यह संख्या 3.60 लाख पहुंच गई है। वित्तीय संस्थानों ने पिछले वर्ष 40 हजार संदिग्ध लेनदेन जानकारी थी वह इस वर्ष बढ़कर 94 हजार से अधिक हो गई है। सेबी की ओर से दी गयी जानकारी भी 4 गुना हो गयी है। आईटी सर्च में अघोषित संपत्ति की जानकारी 38% फ़ीसदी बढ़ी है।


- नोटबंदी के बाद अब तक इस वर्ष 55 लाख नए आईटीआर दाखिल हो चुके है।

- नोटबंदी राहुल गांधी  के लिये निश्चित ही ट्रेजेडी है क्योंकि एक के बाद एक चुनाव हार रहे हैं। दो राज्यों के चुनाव में भी वही परिणाम आने वाले हैं। स्थिति यह है अब कांग्रेस पेशोपेश में पड़ी है कि राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए कि नहीं। जिस नेता पर उनकी पार्टी विश्वास नहीं करती उस पर गुजरात की जनता क्यों विश्वास करेगी। राहुल गांधी आंतरिक रूप से ऐसी तमाम चुनौतियों से घिरे हैं इसलिए मोदी जी पर निशाना साध रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed