फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Smriti Irani in a village in Amethi.

अमेठी की बदहाली देख पसीजा स्मृति का दिल, बोलीं- सीएम से बात करूंगी

Sun, 24 Apr 2016 09:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शुकुल बाजार (अमेठी)
ब्यूरो/अमर उजाला, शुकुल बाजार (अमेठी) Updated Sun, 24 Apr 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन
 Smriti Irani in a village in Amethi.
चौपाल में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : amar ujala

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की वापसी के ठीक दो दिन बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुकुल बाजार के मखदूमपुर कलां में चौपाल लगाई।

विज्ञापन


चौपाल में ग्रामीणों के संग बैठकर झारखंड के जमशेदपुर से हो रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव प्रसारण को देखा। ग्रामीणों को गांव के कायाकल्प का भरोसा भी दिया। कहा, समस्याओं के निस्तारण के लिए सीएम अखिलेश यादव से बात करूंगी।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को करीब ढाई बजे शुकुल बाजार के मखदूमपुर कलां गांव पहुंचीं। उन्होंने गांव में चौपाल लगाई। ग्राम प्रधान भाग्यवती समेत 50 किसान व ग्राम प्रधानों को प्रधानमंत्री की मन की बात सुनने के लिए रेडियो दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

झारखंड के जमशेदपुर में हो रहा था पीएम मोदी का कार्यक्रम

 Smriti Irani in a village in Amethi.

झारखंड के जमशेदपुर से हो रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को एलईडी पर करीब पौन घंटे तक ग्रामीणों के संग सुना। स्मृति ईरानी ने कहा कि वे समस्याएं दूर करने के लिए मुख्यमंत्री से बात करेंगी।

इन्हौंना में खरीदी लाई
जगदीशपुर। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी का काफिला 11.40 बजे इन्हौंना पहुंचा तो उन्होंने अपनी गाड़ी खड़ी करवा दी। वे संगीता गुप्ता से मिलीं।

कुछ दिनों पहले ही केंद्रीय मंत्री ने उनकी किडनी का इलाज कराया था। स्मृति ने उनका हाल पूछा और उनकी ही दुकान से दो किलो लाई खरीदी व सौ रुपए दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed