फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Smriti Irani asked - I am a girl, I can fight... so why did Priyanka gandhi not contested the election

सवाल जवाब : स्मृति ईरानी ने पूछा- लड़की हूं लड़ सकती हूं...तो प्रियंका गांधी ने क्यों नहीं लड़ा चुनाव 

Sat, 26 Feb 2022 04:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 26 Feb 2022 04:48 AM IST
सार

केंद्रीय महिला कल्याण मंत्री ने उठाए सवाल- कांग्रेस में अध्यक्ष पद क्यों किसी आम महिला को नहीं दिया जाता।

विज्ञापन
Smriti Irani asked - I am a girl, I can fight... so why did Priyanka gandhi not contested the election
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय महिला कल्याण मंत्री और अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी का कहना है कि वायनाड में बैठकर अमेठी की जनता को गाली देने वाले कांग्रेसी नेता राहुल गांधी किस मुंह से अमेठी की जनता से वोट मांगने आते हैं। कांग्रेस के ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान में सच्चाई है तो प्रियंका वाड्रा ने स्वयं चुनाव क्यों नहीं लड़ा? कांग्रेस का अध्यक्ष पद किसी सामान्य महिला को क्यों नहीं दिया जाता है? अमेठी में चुनाव प्रचार के दौरान सचिन मुद्गल से खास बातचीत में स्मृति ईरानी ने समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर कहा, जिन मुद्दों से भारत का हित संरक्षित होता है, उन्हें लागू करने में मोदी सरकार पीछे नहीं हटेगी।

विज्ञापन


अमेठी के पूर्व सांसद राहुल गांधी अमेठी में चुनाव प्रचार पर आए हैं, क्या मानती हैं आप?
वायनाड में बैठकर अमेठी की जनता को गाली देने वाले राहुल गांधी चुनाव में किस मुंह से यहां की जनता से वोट मांगने आ रहे हैं। राहुल गांधी चुनावी जीव हैं जो सिर्फ चुनाव में ही दिखते हैं। मैं आनंदित हूं कि हमें प्रमाणित करने का मौका मिल जाएगा कि राहुल और प्रियंका के आने से अमेठी में कांग्रेस हारती है।
विज्ञापन


आपने अब तक सभी चरणों में प्रचार किया है, भाजपा की स्थिति कैसी है?
मैं हर्ष के साथ कह रही हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के मुद्दे पर भाजपा को जनता का स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है। भाजपा की स्थिति बहुत अच्छी है, चार चरणों में भाजपा बहुमत की ओर बढ़ गई है। पार्टी अपना 300 प्लस का लक्ष्य पूरा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव में विकास की जगह हिंदुत्व, तमंचावादी, आतंकवादी जैसे मुद्दे क्यों लाए जा रहे हैं?
यह सत्य है, इसे झुठला नहीं सकते हैं कि अखिलेश यादव की फोटो ऐसे लोगों के साथ मिली है जिनपर आतंकी संगठनों से संबंध के आरोप हैं। क्या यह राजनीतिक मुद्दा नहीं होना चाहिए कि एक राजनेता ऐसे लोगों के साथ बेखौफ घूम रहा है? अखिलेश उस प्रशासन पर एतराज कर रहे हैं जो माफिया की संपत्ति पर बुलडोजर चलाना चाहता है। जिन्हें आतंकवाद मुद्दा नहीं लगता है, तो उन्हें ऐसे परिवारों से मिलना चाहिए जिन्होंने आतंकी घटनाओं में अपने परिवार के सदस्यों को खोया है।

भाजपा ने केवल 13 फीसदी महिला उम्मीदवार उतारे हैं, क्या यह आंकड़ा संतोषजनक है?
ऐसा नहीं है कि एक पुरुष या महिला नेता के रूप में केवल उसी के वर्ग विशेष को सेवा देता है। भाजपा ने संगठन में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दिया है। सबसे ज्यादा महिला मंत्री मोदी सरकार में हंै, सबसे ज्यादा महिला सांसद भी भाजपा में हैं।

कांग्रेस ने ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान शुरू किया है, इसका कितना असर होगा?
कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने अमेठी जिले में एक भी महिला को टिकट क्यों नहीं दिया? प्रियंका वाड्रा स्वयं चुनाव क्यों नहीं लड़ीं? जिसकी नैया डूब चुकी है वह कहती हैं- थामो हमारी पतवार। प्रियंका डूबी हुई नाव की पतवार महिलाओं को देकर महिलाओं की उम्मीदों को कलंकित करना चाहती हैं। 

प्रियंका की रैलियों में भीड़ तो अधिक आ रही है, इससे क्या ऐसा नहीं लगता कि महिलाएं उनके साथ जुड़ रही हैं?
यदि लड़की हूं, लड़ सकती हूं अभियान शुरू किया है तो कांग्रेस एक आम महिला को अध्यक्ष क्यों नहीं बनाती। रायबरेली से लोकसभा चुनाव में सोनिया और प्रियंका की जगह सामान्य घर की लड़की को चुनाव लड़ाएं।

आप कांग्रेस पर हमेशा अमेठी की अनदेखी का आरोप लगाती हैं, आपके कार्यकाल में क्या बदलाव आया अमेठी में?
अमेठी की दो लाख महिलाओं को शौचालय मोदी सरकार के कार्यकाल में मिला है। अमेठी में पहली बार यूरिया की रैक पहुंची है। मेडिकल कॉलेज और ट्रॉमा सेंटर मिला है। स्कूलों का कायाकल्प हुआ है। सड़कों की दशा ठीक हुई है। जो लोग अपने संसदीय क्षेत्र को नहीं बना सके , उनके मुंह से देश बनाने की बात अच्छी नहीं लगती।

अमेठी-रायबरेली में कांग्रेस की क्या स्थिति रहेगी?
कोरोना महामारी की पहली और दूसरी लहर में जब रायबरेली की जनता अपनी सांसद सोनिया गांधी को तलाश रही थी, तब वे कहां थीं? रायबरेली की जनता की जीविका और जीवन भाजपा सरकार ने बचाया। अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस जीरो रहेगी, खाता बचता तो खुलता, उनका खाता जनता ने जब्त कर दिया है।


युवाओं के बीच बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है, विपक्ष का आरोप है कि सरकार इस पर क्यों नहीं बोल रही है?
मुद्रा योजना से 32 करोड़ लोगों को लोन मिला है, जिससे उन्होंने अपना रोजगार शुरू किया है। यूपी में चार लाख सरकारी नौकरियां दी गई हैं।

आप यूपी चुनाव में किससे लड़ाई मान रही हैं?
लोकतंत्र में चुनाव लड़ने का अधिकार सभी को है। चुनाव बहुत सारे दल लड़ रहे हैं, लेकिन जीत भाजपा रही है। यही सच्चाई है।

समान नागरिक संहिता चुनावी जुमला है या सरकार इस पर काम कर रही है?
नरेंद्र मोदी की सरकार ने हमेशा भारत के हित का संरक्षण करने वाले मुद्दे उठाए हैं। जनता आश्वस्त रहे, वे सारे प्रशासनिक और कानूनी कदम जिससे भारत का हित संरक्षित होता है, उस पर शत-प्रतिशत काम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed