फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Six trains remained canceled from the block in Phaphamau

Lucknow News: फाफामऊ में ब्लॉक से छह ट्रेनें रहीं निरस्त

Thu, 12 Dec 2024 12:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 12 Dec 2024 12:29 PM IST
विज्ञापन
Six trains remained canceled from the block in Phaphamau
ऊंचाहार (रायबरेली)। फाफामऊ और प्रयागराज में रेल लाइनों पर चल रहे काम की वजह से बुधवार को मेगा ब्लॉक लिया गया। इससे छह ट्रेनें निरस्त रहीं। ऊंचाहार एक्सप्रेस बदले हुए मार्ग से चलाई गई, जिससे यह ट्रेन भी नहीं आई। पहले से कोई जानकारी न होने पर यात्रियों को ज्यादा परेशानी हुई। ऊंचाहार ही नहीं, लालगंज, डलमऊ व अन्य रेलवे स्टेशनों पर पहुंचे यात्रियों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन



प्रयागराज संगम में महाकुंभ को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। रेलवे भी नए कार्य कराने के साथ ही पुराने कार्यों की मरम्मत कराकर उन्हें दुरुस्त करा रहा है। फाफामऊ और जंघई रेलवे स्टेशनों के बीच पुलिया निर्माण के लिए फाफामऊ से प्रयाग और जंघई जाने वाली रेल लाइनों पर ट्रैफिक ब्लॉक एवं पॉवर ब्लॉक लिया गया। इस वजह से सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक ट्रेनों का आवागमन ठप रहा। इस दरम्यान गुजरने वाली छह ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया तो एक ट्रेन बदले हुए मार्ग से चलाई गई।
विज्ञापन



सुबह कानपुर-प्रयागराज पैसेंजर, कानपुर-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस और लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त होने के कारण नहीं आई। इसीलिए शाम को प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर, प्रयागराज-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस और प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी भी रद्द रही। चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस का रूट डायवर्जन किया गया, जिससे इन ट्रेन ने कानपुर से रास्ता बदल लिया और दूसरे मार्ग से प्रयागराज पहुंच गई। इससे लालगंज, डलमऊ, ऊंचाहार समेत अन्य स्टेशनों पर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रेनों के निरस्त होने या रूट डायवर्जन की जानकारी पहले से नहीं थी, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा हुई। रेलवे स्टेशनों पर काफी इंतजार के बाद ट्रेन के निरस्त होने का पता चला तो घरों को लौट गए या फिर रोडवेज बसों और दूसरे वाहनों का सहारा लिया। यात्री गुलजार अहमद, सुकेश सिंह, मंजू, जवाहर लाल, राधेश्याम, संगीता देवी, सुषमा सिंह, शैलजा, कुलदीप तिवारी ने बताया कि पहले से जानकारी हो जाती तो इतनी परेशानी न होती। स्टेशन अधीक्षक विनोद त्रिपाठी ने बताया कि मेगा ब्लाक के चलते ट्रेनें निरस्त रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed