फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   six months date extended for phd

लविवि: शोध जमा करने की समय सीमा छह महीने बढ़ाई

Sun, 18 Sep 2022 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
six months date extended for phd
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने यूजीसी के निर्देश के क्रम में कार्य परिषद की हरी झंडी के बाद अपने यहां भी शोधार्थियों की शोध जमा करने की समय सीमा छह महीने बढ़ा दी है। रजिस्ट्रार संजय मेधावी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, पूर्व में एक दिसंबर 2021 को शोध ग्रंथ जमा करने की तिथि 30 जून तक बढ़ाई गई थी। जिसे फिर से छह महीने के लिए विस्तार दे दिया गया है। यह छूट शोधार्थियों के शोध कार्य और पर्यवेक्षक व विभागाध्यक्ष की संस्तुति पर किया जाएगा। उन्होंने इसकी सूचना सभी हेड व समन्वयकों को भेजी है।
विज्ञापन

लविवि : कई शिक्षकों को नई जिम्मेदारी
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने शनिवार को कई शिक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। रजिस्ट्रार संजय मेधावी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जुलॉजी विभाग की प्रो. शैली मलिक को डॉ. गिरीलाल गुप्ता इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ एंड पब्लिक अफेयर्स का निदेशक तीन साल के लिए नियुक्त किया है। वहीं केमेस्ट्री विभाग के डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ फूड प्रोसेसिंग एंड टेक्नोलॉजी का निदेशक तीन साल के लिए नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में लॉ विभाग के डॉ. वरुण छाछर को डॉ. शंकर दयाल शर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी का निदेशक तीन साल के लिए नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed