{"_id":"6767d9c08ea8c8a0ef00c428","slug":"six-million-followers-on-up-cm-office-x-handle-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: सोशल मीडिया पर छाया यूपी सीएम ऑफिस का 'एक्स' हैंडल, 60 लाख फॉलोअर हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सोशल मीडिया पर छाया यूपी सीएम ऑफिस का 'एक्स' हैंडल, 60 लाख फॉलोअर हुए
Sun, 22 Dec 2024 02:50 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 22 Dec 2024 02:50 PM IST
सार
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। उनके सीएम ऑफिस अकाउंट पर 60 लाख फॉलोअर हो गए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कार्यालय का एक्स हैंडल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोशल मीडिया खासे लोकप्रिय हैं। ये उनके एक्स हैंडल पर बढ़ते फॉलोअर की संख्या भी दर्शाती है। वह अपने बयानों के कारण भी चर्चा में रहते हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी उनकी जबर्दस्त सक्रियता रहती है। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट (CM Office, GoUP) पर भी फॉलोअर्स की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। रविवार को यह संख्या छह मिलियन (60 लाख) पहुंच गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निजी 'एक्स' अकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या 30.9 मिलियन (3.09 करोड़), इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 13.1 मिलियन (1.31 करोड़) है। इसी क्रम में रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या छह मिलियन (60 लाख) पहुंच गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी को आजीवन मिलेगा वेतन, 1992 में मिलते थे 100 रुपये; आज इतनी है सैलरी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - क्रिप्टोकरेंसी पर फिदा लखनऊ वाले: रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, मेट्रो शहरों से निकल बी-टाउन भी बढ़ा क्रेज
योगी आदित्यनाथ के व्हाट्सऐप चैनल पर 35.36 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। उल्लेखनीय है कि देश की सर्वाधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ यूपी में भाजपा का प्रमुख चेहरा बन गए हैं। चुनाव के दौरान अलग-अलग राज्यों में प्रचार के लिए भी उनकी मांग रहती है। वह भाजपा के यूपी में कार्यकाल के लिहाज से सबसे सफल मुख्यमंत्री हैं।