{"_id":"67677e97f9bcdd54150de2b7","slug":"ram-mandir-chief-priest-of-ram-janmabhoomi-will-get-lifetime-salary-know-how-much-salary-he-gets-today-2024-12-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir: राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी को आजीवन मिलेगा वेतन, 1992 में मिलते थे 100 रुपये; आज इतनी है सैलरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Mandir: राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी को आजीवन मिलेगा वेतन, 1992 में मिलते थे 100 रुपये; आज इतनी है सैलरी
Wed, 25 Dec 2024 11:21 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
नितिन मिश्र, अमर उजाला, अयोध्या
नितिन मिश्र, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 25 Dec 2024 11:21 AM IST
सार
ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास से बढ़ती उम्र के चलते कार्य से मुक्ति का निवेदन किया। वह 34 साल से राममंदिर में पूजा-अर्चना का जिम्मा संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी को आजीवन मिलेगा वेतन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
रामनगरी अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में आचार्य सत्येंद्र दास 34 वर्षों से मुख्य पुजारी का जिम्मा संभाल रहे हैं। ट्रस्ट ने उन्हें आजीवन वेतन देते रहने का निर्णय लिया है। साथ ही राम मंदिर ट्रस्ट ने सत्येंद्र दास की बढ़ती उम्र एवं खराब स्वास्थ्य के चलते उनसे कार्य से मुक्ति का निवेदन भी किया है। ट्रस्ट ने कहा कि मुख्य पुजारी पहले की तरह जब भी चाहेंगे, उनके राममंदिर में आने-जाने व पूजा-अर्चना करने पर कोई रोक नहीं रहेगी।
विज्ञापन
पिछले 25 नवंबर को हुई रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में यह निर्णय हुआ कि राममंदिर में पिछले 34 सालों से सेवा दे रहे आचार्य सत्येंद्र से कार्य से मुक्ति का निवेदन किया जाए। सत्येंद्र दास 87 साल के हो गए हैं। उनका स्वास्थ्य भी अब अनुकूल नहीं रहता, इसलिए उनसे सेवा से मुक्ति का निवेदन किया जाना चाहिए। यह भी निर्णय हुआ कि अभी उन्हें जो पारिश्रमिक यानी वेतन दिया जा रहा है, वह वेतन आजीवन दिया जाएगा। इस पर ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों की सहमति भी मिल गई।
विज्ञापन
Trending Videos
अब इतना मिल रहा वेतन
आचार्य सत्येंद्र दास 1 मार्च 1992 से राममंदिर में मुख्य अर्चक के रूप में सेवा दे रहे हैं। शुरुआत में उन्हें 100 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाता था। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उनका वेतन बढ़कर 38500 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
