{"_id":"676779a196b2cdd5c60ebb7b","slug":"people-of-lucknow-investing-lot-in-cryptocurrency-its-craze-has-increased-from-metro-cities-to-b-town-as-well-2024-12-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्रिप्टोकरेंसी पर फिदा लखनऊवा: रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, मेट्रो शहरों से निकल बी-टाउन में भी बढ़ा क्रेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिप्टोकरेंसी पर फिदा लखनऊवा: रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, मेट्रो शहरों से निकल बी-टाउन में भी बढ़ा क्रेज
Sun, 22 Dec 2024 03:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 22 Dec 2024 03:39 PM IST
सार
क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म कॉइनस्विच की वार्षिक निवेशक रिपोर्ट में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। क्रिप्टो निवेश में दिल्ली देशभर में शीर्ष पर है। पुरुषों के साथ महिलाएं भी इसमें निवेश कर रही हैं।
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी पर फिदा लखनऊ वाले
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
बिटक्वाइन व डॉजक्वाइन सहित बाजार में चल रहीं एक दर्जन से ज्यादा क्रिप्टोकरेंसी निवेश का बड़ा विकल्प बन गई हैं। मेट्रो शहरों से निकलकर इनका विस्तार बी टाउन तक हो गया है। क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के मामले में देश के शीर्ष दस शहरों में लखनऊ ने आठवां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
राजधानी लखनऊ के 2.4 फीसदी निवेशकों ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश किया है। इसका खुलासा भारत के क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म कॉइनस्विच ने अपनी वार्षिक निवेशक रिपोर्ट- इंडियाज क्रिप्टो पोर्टफोलियो में किया है।
विज्ञापन
पेपे ने 1,300 फीसदी की वृद्धि दर हासिल की
रिपोर्ट के मुताबिक बिटक्वाइन जैसी पारंपरिक व बेहद महंगी करेंसी में निवेश के बजाय अन्य करेंसी में निवेशकों की रुचि ज्यादा हुई है। एक बिटक्वाइन की कीमत आज 82 लाख रुपये से ज्यादा है, यह दुनिया की सबसे महंगी क्रिप्टोकरेंसी है। इसी वजह से एक वर्ष में क्रिप्टोकरेंसी डॉजक्वाइन में सर्वाधिक निवेश किया गया। पेपे ने 1,300 फीसदी की वृद्धि दर हासिल की।इकोसिस्टम के लिए बेहद महत्वपूर्ण
रिपोर्ट के अनुसार लखनऊ के 85 फीसदी निवेशकों को सकारात्मक रिटर्न मिला है। यहां के क्रिप्टो निवेशकों में 79 फीसदी पुरुष और 21 फीसदी महिलाएं हैं। कॉइनस्विच के उपाध्यक्ष बालाजी श्रीहरि ने बताया कि यह वर्ष क्रिप्टो इकोसिस्टम के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा है।इस तरह मुख्यधारा में तेजी से आगे बढ़ी
राजनीतिक और नियमों के बदलाव ने क्रिप्टो को मुख्यधारा में तेजी से आगे बढ़ाया है, जो निवेश पहले केवल प्रमुख मेट्रो शहरों तक सीमित था, वह अब तेजी से टियर-2 और टियर-3 शहरों तक फैल रहा है। इससे यह भी पता चलता है कि भारतीय निवेशक अपने पोर्टफोलियो में विविधता ला रहे हैं और छोटी व नई क्रिप्टोकरेंसी से लेकर बाजार में स्थापित करेंसी तक में पैसा लगा रहे हैं।शहर-दर-शहर निवेश के रुझान
- भारत के क्रिप्टो निवेश का 36% से अधिक हिस्सा तीन सबसे बड़े महानगरों दिल्ली (20.1%), बंगलूरू (9.6%) और मुंबई (6.5%) के पास।
- कोलकाता और गुजरात के बोटाड पहली बार शीर्ष 10 क्रिप्टो अपनाने वाले शहरों में शामिल।
- शीर्ष 10 शहरों में पुणे सबसे अधिक सफल निवेशकों वाला शहर, जहां 86% निवेशकों को सकारात्मक रिटर्न मिला।