{"_id":"5beaed01bdec2262ae58f553","slug":"six-members-are-recruited-in-uppsc","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPPSC में रिटायर्ड आईपीएस आलोक सहित छह सदस्य नियुक्त, भर्तियों का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPPSC में रिटायर्ड आईपीएस आलोक सहित छह सदस्य नियुक्त, भर्तियों का रास्ता साफ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 13 Nov 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य लोक सेवा आयोग में रिक्त सात सदस्यों के पदों में से छह पर नियुक्ति कर दी है। अवकाश प्राप्त आईपीएस अधिकारी आलोक प्रसाद और दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास विभाग के प्रोफेसर राजवंत राव सहित छह सदस्य नियुक्त किए गए हैं। इससे आयोग में भर्तियों से जुड़ी कार्यवाही तेजी से आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले महीने ही आयोग में रिक्त सभी सात सदस्यों के पदों पर नियुक्ति को एक साथ मंजूरी दी थी। लेकिन, चयनित सदस्यों से जुड़े सत्यापन व अन्य वजहों से इस कार्य में करीब 12 दिन बीत गए और आदेश जारी नहीं हो सके। इससे युवाओं में सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ रही थी।
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ ने 12 नवंबर के अंक में इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद शासन ने संतोषजनक सत्यापन रिपोर्ट प्राप्त सात में से छह सदस्यों की नियुक्ति से जुड़ी कार्यवाही तेजी से आगे बढ़ाने का फैसला किया।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक मुकुल सिंघल ने बताया कि देवरिया के दिनेश चंद्र सिंह, लखनऊ से श्याम प्रकाश श्रीवास्तव और अवकाश प्राप्त आईपीएस अधिकारी आलोक प्रसाद, मेरठ की सुशीला, गोरखपुर के प्रो. राजवंत राव और ऊधम सिंह नगर के रामजी मौर्य को आयोग का सदस्य बनाया गया है।