फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Six accused arrested in human trafficking

Lucknow News: मानव तस्करी गिरोह का खुलासा, छह गिरफ्तार, 11 किशोरों को छुड़ाया

Tue, 23 Aug 2022 11:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 23 Aug 2022 11:55 AM IST
सार

चिनहट पुलिस ने मानव तस्करी गिरोह का खुलासा करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग 11 किशोरों को दिल्ली ले जाकर बेचने जा रहे थे।

विज्ञापन
Six accused arrested in human trafficking
चिनहट पुलिस की गिरफ्त में आए मानव तस्कर गिरोह के छह गुर्गे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नेपाल और बिहार से 11 किशोरों को दिल्ली ले जा रहे मानव तस्कर गिरोह का एंटी ह्यूूमैन ट्रैफिकिंग यूनिट, चाइल्ड लाइन व चिनहट पुलिस ने खुलासा किया। इन्हें दिल्ली के होटलों में काम करवाने के लिए बेचने की तैयारी थी। टीम ने सोमवार को चिनहट के ढाबे के पास से छह तस्करों को पकड़कर किशोरों को छुड़वाया। इन्हें चाइल्ड लाइन को सुपुर्द कर परिजनों को सूचना दे दी गई है। प्रभारी निरीक्षक चिनहट तेज बहादुर सिंह के मुताबिक, तस्करी की सूचना मिलने पर एंटी ह्यूूमैन ट्रैफिकिंग यूनिट व चाइल्ड लाइन की टीम ने पुलिस से संपर्क किया।

विज्ञापन


इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे ढाबा एनएच-27 के पास घेराबंदी की गई। इसी बीच वहां पहुंची मोतीहारी से दिल्ली जा रही निजी बस की तलाशी में 10 से 12 वर्ष की उम्र के 11 किशोर मिले। मौके से मोतीहारी के पंडितपुर का सलाउद्दीन अंसारी, जाम खड़वा का अबू लैश, नेपाल के पिपरा भगवानपुर का महताब, मड़िया का मो. अशरफ अंसारी, जमालपुर मटिया का जमील अख्तर और बहरिया का इरशाद आलम पकड़ा गया। इन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


घरवालों को दिया अच्छी कमाई का लालच
आरोपियों ने बताया कि वे झोपड़ पट्टी में रहने वालों को उनके बच्चों की शहर में अच्छी कमाई करवाने का लालच देते हैं। इसके बाद किशोरों को दिल्ली में होटल, ढाबा मालिकों के पास छह से 10 महीने बंधक रखकर मोटी रकम वसूलते हैं। इसके बाद बच्चों के परिजन को तय रकम दे देेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन पर ही तैयार की बच्चों को छुड़ाने की योजना
चाइल्ड लाइन डायरेक्टर डां. संगीता शर्मा ने बताया कि एसएसबी की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी मनोज कुमार शर्मा बेतिया बिहार में तैनात हैं। वे इन दिनों छुट्टी पर लखनऊ आए हुए हैं। उनकी ओर से चाइल्ड लाइन लखनऊ को रविवार की रात फोन आया कि मोतीहारी बिहार के 10-12 बच्चे बस से नई दिल्ली ले जाए जा रहे हैं। चाइल्डलाइन लखनऊ ने इसकी सूचना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट लखनऊ के प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा को सूचना दी गई। आनन-फानन कॉन्फ्रेंस कॉल के जरिए बच्चों को छुड़ाने का मसौदा फोन पर ही तैयार किया गया। डॉ. संगीता शर्मा ने बताया कि इस दौरान हमें बस की लाइव लोकेशन मिल गई थी, टीम 12 बजे के करीब ही चिनहट थाना पहुंच गई थी, जहां से स्थानीय पुलिस का सहयोग मिला। बस को चिनहट चौराहे के पहले ढाबे के पास ही रोक लिया गया। तलाशी में 11 बच्चे मिले। सभी को बस से उतारकर पूछताछ की गई तो पता चला कि उनके साथ मौजूद व्यक्तियों को वे जानते ही नहीं। पड़ताल में सामने आया कि 11 में से 7 बच्चे नेपाल से। चार संदिग्ध व्यक्तियों में से दो नेपाल के थे, दो बिहार से थे।


रेस्क्यू टीम में ये रहे शामिल
मनोज कुमार शर्मा, अजय प्रकाश मिश्रा, डॉ. संगीता शर्मा, कांस्टेबल कृष्ण सिंह व योगेंद्र पाल यादव, विवेक शर्मा, कृष्ण प्रताप, शिवम वर्मा, ब्रजेश सिंह यादव प्रमुख रूप से शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed