Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SIR UP: 3.62 crore eligible people in the state are still out of the voter list

SIR UP: प्रदेश में 3.62 करोड़ पात्र लोग अब भी मतदाता सूची से बाहर, चुनाव आयोग ने एक माह के लिए रखा यह लक्ष्य

Thu, 08 Jan 2026 03:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अजित बिसारिया, लखनऊ
अजित बिसारिया, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 08 Jan 2026 03:51 AM IST
सार

चुनाव आयोग ने यूपी में एक माह के भीतर एक करोड़ नए मतदाता बनाने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
SIR UP: 3.62 crore eligible people in the state are still out of the voter list
demo - फोटो : डीडी न्यूज

विस्तार

उत्तर प्रदेश में करीब 3.62 करोड़ ऐसे लोग हैं, जो पात्र होते हुए भी मतदाता सूची से बाहर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जनसंख्या संबंधी रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयोग इस नतीजे पर पहुंचा है। यही वजह है कि चुनाव आयोग ने यूपी में एक माह के भीतर एक करोड़ नए मतदाता बनाने का लक्ष्य रखा है। इसमें सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से सहयोग भी मांगा है।

विज्ञापन


केंद्रीय विभाग की जनसंख्या के अनुमान पर जारी एक उच्चस्तरीय रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2026 में यूपी में 18 वर्ष या उससे अधिक के 16 करोड़ 16 लाख 85 हजार लोग होंगे। यानी, ये सभी लोग मतदाता बनने के योग्य हो चुके हैं। यह रिपोर्ट केंद्रीय विभाग ने वर्ष 2020 में जारी की थी।
विज्ञापन


इसी रिपोर्ट को आधार बनाने हुए चुनाव आयोग अपनी रणनीति तय कर रहा है। उत्तर प्रदेश में विशेष पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत 6 जनवरी को कच्ची मतदाता सूची जारी की गई थी। इसमें 12.55 करोड़ मतदाता शामिल हैं। यानी, केंद्रीय विभाग की 18 वर्ष व उससे ऊपर की जनसंख्या और कच्ची मतदाता सूची में शामिल लोगों की संख्या में 3.62 करोड़ का अंतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2022 और 2024 चुनाव से पहले बढ़े थे 50-50 लाख मतदाता
चुनाव आयोग ने उन पात्र नागरिकों से मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरने की अपील की है, जिनके नाम कच्ची मतदाता सूची में शामिल नहीं है। पात्र लोग 6 फरवरी तक फॉर्म छह भरेंगे तो तो उनका नाम 6 मार्च को जारी फाइनल मतदाता सूची में शामिल कर लिया जाएगा। आयोग ने राष्ट्रीय व राज्य मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक में भी कहा है कि एक माह में एक करोड़ नए मतदाता नहीं बने तो इसका मतलब होगा कि प्रयास में कहीं न कहीं कमी रही।


यहां बता दें कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले चले विशेष अभियान में 50-50 लाख से ज्यादा मतदाता बढ़े थे। आयोग का मानना है कि उसी तरह के प्रयास अभी हों तो एक करोड़ मतदाता आसानी से बढ़ सकेंगे।

हम अगले एक माह में एक करोड़ नए मतदाता (फॉर्म-6 भरने) शामिल करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इस संबंध में सभी राजनीतिक दलों से भी बात की गई है।
-नवदीप रिणवा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed