फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Simultaneous study of Mechanical, Computer Science and Electronics

Lucknow News: मैकेनिकल, कंप्यूटर विज्ञान और इलेक्ट्रॉनिक्स की एक साथ पढ़ाई

Thu, 07 Aug 2025 01:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Simultaneous study of Mechanical, Computer Science and Electronics
राजकीय पॉलीटेक्निक में प्रशिक्षण लेते विद्यार्थी। 
लखनऊ। राजकीय पॉलीटेक्निक में मेक्ट्रोनिक्स एवं औद्योगिक ऑटोमेशन में डिप्लोमा इंजीनियरिंग के नए कोर्स शुरू करने की तैयारी है। इनकी खासियत यह होगी कि इनमें मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर विज्ञान की एक साथ पढ़ाई होगी। यानी तीन वर्ष की पढ़ाई के दौरान विद्यार्थी एक साथ तीन इंजीनियरिंग क्षेत्रों की जानकारी ले सकेंगे।
विज्ञापन

अनुसंधान विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान (आईआरडीटी) ने डिप्लोमा इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों के लिए दो नए कोर्स शुरू किए हैं। इनमें मैकेनिकल इंजीनियर के तहत टूल एंड डाई मेकिंग में डिप्लोमा (डीटीडीयूएम) व मेक्ट्रोनिक्स व औद्योगिक ऑटोमेशन में डिप्लोमा (डीआईएमआईए) के पाठ्यक्रम शामिल हैं। ये दोनों कोर्स कानपुर स्थित एमएसएमई औद्योगिकी केंद्र में चल रहे हैं।
विज्ञापन

इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यूपी संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने पहली बार परीक्षा ली है। औद्योगिक मांग के आधार पर ऐसे कोर्स अन्य प्रौद्योगिकी संस्थानों में शुरू करने की योजना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषद के सचिव संजीव कुमार ने बताया कि सरोजनीनगर और कानपुर में संचालित दोनों नए पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। चार चरण की प्रवेश काउंसिलिंग में 80 फीसदी सीटों पर दाखिला प्रक्रिया पूरी हो गई है। ये ऐसे कोर्स हैं, जिनकी पढ़ाई के बाद रोजगार पाने की संभावना 100 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed