फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shravasti: Two double-decker buses collided in fog, 10 injured and three in critical condition

Shravasti: कोहरे में टकराईं दो डबल डेकर बसें, 10 घायल और तीन की हालत नाजुक

Sat, 27 Dec 2025 01:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: ishwar ashish Updated Sat, 27 Dec 2025 01:43 PM IST
सार

दुर्घटना में घायल लोगों में पंजाब व राजस्थान निवासी दो चालक हैं और एक नेपाली यात्री शामिल है। वहीं, मामूली रूप से घायल सात यात्रियों को दूसरी बस से घर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Shravasti: Two double-decker buses collided in fog, 10 injured and three in critical condition
हादसे में दुर्घटनाग्रस्त बस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बौद्ध परिपथ पर कटरा बाईपास के पास शनिवार की सुबह लगभग सात बजे कोहरे के चलते दो डबल डेकर बसें आपस में टकरा गईं। हादसे में दोनों बसों के चालक सहित 10 लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी इकौना ले जाया गया, जहां दो चालक व एक यात्री की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। वहीं, मामूली रूप से चोटिल सात यात्रियों को इलाज के बाद दूसरी बस से उनके घर नेपाल भेजवाया गया।

विज्ञापन


पंजाब के प्रभु रोड निवासी हैप्पी सिंह (35) डबल डेकर बस चलाते हैं और शनिवार की सुबह वो नेपाल के 29 यात्रियों को लेकर इकौना के रास्ते नेपाल बार्डर बढ़नी जा रहे थे। इस दौरान बौद्ध परिपथ पर कटरा बाईपास के पास कोहरे के चलते सामने से आ रही दूसरी डबल डेकर बस से उनके बस की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बसों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में हैप्पी सिंह, उनकी बस में सवार नेपाल के कृष्णानगर निवासी संत बहादुर(40) व दूसरी बस के चालक राजस्थान के राजकोट निवासी राम सिंह (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। जहां तीनों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल काॅलेज बहराइच रेफर कर दिया।
विज्ञापन


सात यात्रियों को मामूली चोट, भेजे गए घर
हादसे में हैप्पी सिंह की बस में सवार नेपाल के कृष्णानगर निवासी रुद्र बहादुर(30), धनीराम (34), भानू शर्मा(61), शांति देवी(55), मधु माया(51), संनीता (47) व शेर बहादुर(34) भी घायल हो गए। सभी को सीएचसी इकौना ले जाया गया। जहां उनका प्राथमिक इलाज कर चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया। थाना प्रभारी लाल साहब सिंह ने बताया कि बस में सवार सभी नेपाली नागरिकों को दूसरी बस से उनके घर भेजवा दिया है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त बसों को हाईवे से हटवाकर यातायात व्यवस्था चालू करवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed