फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shravasti: Brother-in-law along with an acquaintance killed his sister-in-law

Shravasti: देवर ने परिचित संग मिलकर की भाभी की हत्या, दवा कराने के बहाने ले गया और मारकर जंगल में फेंका

Thu, 03 Apr 2025 03:54 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: ishwar ashish Updated Thu, 03 Apr 2025 03:54 PM IST
सार

श्रावस्ती में एक युवक ने अपने परिचित के साथ मिलकर अपनी भाभी की हत्या कर दी है। मामले में महिला के मायके वालों ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा कि हत्या के लिए पांच लाख रुपये दिये गए थे।

विज्ञापन
Shravasti: Brother-in-law along with an acquaintance killed his sister-in-law
महिला का जंगल में मिला शव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाई के कहने पर युवक ने एक परिचित के साथ मिलकर विवाहिता की हत्या कर दी। उसका शव अंटा तिराहे के निकट तेंदुआ मार्ग किनारे जंगल में फेंक दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर मल्हीपुर पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर तलाश कर रही थी। मामले में पुलिस ने मृतक के देवर को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


बहराइच के थाना रुपईडीहा के मधुबन गांव निवासी मोहम्मद रफीक ने अपनी पुत्री साफिया (25) का विवाह आठ वर्ष पूर्व मल्हीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर जब्दी निवासी अब्दुल करीम से किया था। साफिया का आठ साल का एक बेटा अर्श भी है। इस समय अब्दुल करीम सऊदी अरब में है। साफिया 30 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। इस मामले में मोहम्मद रफीक ने मल्हीपुर थाने में अपनी पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने छानबीन के दौरान साफिया के चचेरे देवर कासिम पुत्र गफ्फार को गिरफ्तार किया। कड़ाई से पूछताछ करने पर कासिम ने बताया कि उसने बहराइच के थाना मटेरा क्षेत्र के शंकरपुर निवासी अपने परिचित आमिर के साथ दवा कराने के बहाने साफिया को भिनगा लाया था। वहां से वापस ले जाने के बहाने जंगल में ले जाकर उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया। कासिम की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से शव बरामद कर लिया बाद में उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में मोहम्मद रफीक ने आमिर व कासिम के विरुद्ध हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो दूसरा विवाह करना चाहता था अब्दुल करीम
मृतक साफिया की मां नाजमा का आरोप है कि अब्दुल करीम साफिया को पसंद नहीं करता था। वह दूसरा निकाह करना चाहता था। इसलिए उसने पांच लाख रुपये देकर अपने चचेरे भाई कासिम को उसकी हत्या करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। कासिम ने आमिर के साथ मिल कर उसकी पुत्री की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed