फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shops and malls are closed, passengers will not get facilities of metro and auto on 22 march

लखनऊ के कई इलाकों में अघोषित बंदी, 22 को मेट्रो व ऑटो-टेंपो की भी नहीं मिलेगी सुविधा

Sat, 21 Mar 2020 05:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 21 Mar 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
shops and malls are closed, passengers will not get facilities of metro and auto on 22 march
जनपथ मार्केट में शुक्रवार को गिरे दुकानों के शटर - फोटो : अमर उजाला

CoronaVirus Latest Updates In Hindi: बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद शुक्रवार को लखनऊ में हड़कंप मच गया। कई जगह अघोषित बंदी हो गई। प्रशासन ने महानगर, अलीगंज, विकासनगर, गुडंबा व खुर्रमनगर की दुकानें, बाजार बंद करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


वहीं, पत्रकारपुरम, आशियाना, इंदिरानगर, भूतनाथ मार्केट, चौक सहित कई बाजारों में बड़े दुकानदारों ने एहतियातन खुद ही दुकानों के शटर गिरा दिए। उधर, पुलिस ने राणा प्रताप मार्ग, मीरा बाई मार्ग, त्रिलोकनाथ रोड समेत कई क्षेत्रों में दुकानें, रोस्टोरेंट बंद करा दिए।
विज्ञापन


लखनऊ व्यापार मंडल व अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने प्रमुख बाजार शनिवार व रविवार को बंद करने का निर्णय किया है। कनिका खुर्रमनगर के अपार्टमेंट में रहती थीं। ऐसे में उनके कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद खुर्रमनगर व आस-पास के बाजारों को बंद कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई इलाकों में दुकानदारों ने खुट शटर गिरा दिए

वहीं, इसकी जानकारी मिलते ही पत्रकारपुरम, इंदिरानगर, भूतनाथ, उदयगंज, आशियाना, चौक, आलमबाग, सिंगारनगर आदि इलाकों में दुकानदारों ने खुद दुकानों के शटर गिरा दिए। लखनऊ व्यापार मंडल के राजेंद्र अग्रवाल व अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर सभी बाजार 21 व 22 मार्च को बंद रहेंगे।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप बंसल व आदर्श व्यापार मंडल के संजय गुप्ता ने भी शनिवार व रविवार को प्रमुख बाजारों को बंद करने का निर्णय किया है। प्रताप मार्केट के अध्यक्ष राकेश छाबड़ा व महामंत्री केदारनाथ ने बताया कि मार्केट 21 व 22 मार्च को बंद रहेगा।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप बंसल व आदर्श व्यापार मंडल के संजय गुप्ता ने भी शनिवार व रविवार को प्रमुख बाजारों को बंद करने का निर्णय किया है। प्रताप मार्केट के अध्यक्ष राकेश छाबड़ा व महामंत्री केदारनाथ ने बताया कि मार्केट 21 व 22 मार्च को बंद रहेगा।

पुलिस ने बंद कराए मॉल और शोरूम

देर शाम जिला प्रशासन के आदेश के बाद पुलिस ने राजधानी के मॉल, बड़े शोरूम बंद कराने को सख्ती की। कृष्णानगर में फिनिक्स मॉल में जरूरी सामानों की दुकानों को छोड़कर अन्य को बंद करा दिया गया। ऐसी दुकानों को चिह्नित किया गया जिनसे संक्रमण तेजी से फैल सकता है।

पुलिस ने सख्ती कर इन्हें बंद कराया। प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने देर शाम टीम के साथ बाजार में गश्त कर दुकानें बंद करने को कहा। यही हाल आलमबाग, मानकनगर, आशियाना में रहा।

छावनी परिषद बंद
छावनी परिषद में बाहरी लोगों के प्रवेश पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। सीईओ अमित कुमार मिश्र ने बताया कि आपातकालीन स्थितियों से निपटने को हेल्पलाइन नंबर 0522-2480037 पर संपर्क कर सकते हैं। परिषद कार्यालय में कर्मचारी व अभियंता को ही प्रवेश की अनुमति होगी। सदर बाजार में दुकानें, सैलून आदि भी बंद करने के आदेश हैं।

पुलिस ने शुरू किया रूट मार्च
कोरोना के कई मामले सामने आने के बाद डीएम ने महानगर, अलीगंज, विकासनगर, इंदिरानगर, गुडंबा के इलाकों को सील करने का निर्देश दे दिया। इसके बाद डीसीपी उत्तरी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी व एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पैदल मार्च किया। जरूरत से अधिक भीड़ जुटने पर लोगों को जाने का निर्देश दिया। जहां जरूरत से ज्यादा भीड़ थी, वहां से लोगों को हटाकर दुकानें भी बंद कराई गईं।

निकला पुलिस कमिश्नर का काफिला

पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय का काफिला रात आठ बजे के करीब पुराने लखनऊ में वजीरगंज, डालीगंज, केजीएमयू, चौक होता हुआ निकला। इस दौरान पुलिस की गाड़ियां देखते हुए कई दुकानदारों ने खुद दुकानें बंद कर लीं। कई स्थानों पर भीड़ देख पुलिस ने लोगों को घर जाने को कहा। काफिले में जेसीपी नवीन अरोड़ा, नीलाब्जा चौधरी, डीसीपी पश्चिम अतुल श्रीवास्तव, एडीसीपी विकास चंद्र त्रिपाठी, एसीपी चौक दुर्गा प्रसाद तिवारी, कैसरबाग इंद्रप्रकाश सिंह, बाजारखाला अनिल कुमार थे।

कल मेट्रो की भी नहीं मिलेगी सुविधा
कोरोना से बचाव के लिए रविवार को जनता कर्फ्यू में लखनऊ मेट्रो की सेवा बंद रहेगी। यूपी मेट्रो सुबह से ही ट्रेनों का संचालन नहीं करेगा। वहीं, कानपुर मेट्रो का भी सिविल वर्क बंद रखा जाएगा। मेट्रो के एमडी कुमार केशव ने बताया कि शासन के निर्देश पर सुबह 6 से रात 10 बजे तक मेट्रो नहीं चलेगी। सोमवार से ट्रेन पूरी तरह सेनेटाइज करने के बाद चलाई जाएगी।

जनता कर्फ्यू में सिर्फ दस प्रतिशत बसें दौड़ेंगी

जनता कर्फ्यू के दौरान रविवार को सिर्फ दस प्रतिशत बसें ही चलेंगी। ये सुबह सात बजे से पहले और रात नौ बजे के बाद तय समयसारिणी मुताबिक चलाई जाएंगी। हालांकि, इस दौरान आलमबाग से वाराणसी, प्रयागराज, दिल्ली, जयपुर व गोरखपुर की एसी बसें रद्द रहेंगी। रविवार रात नौ बजे के बाद दिल्ली रूट की एसी बसें चलेंगी।

नहीं चलेंगे ऑटो-टेंपो कैब और सिटी बसें
जनता कर्फ्यू के दौरान ऑटा-टेंपो, ओला-उबर और इलेक्ट्रिक व सिटी बसें नहीं चलेंगी। आटो महासंघ के अध्यक्ष पंकज दीक्षित ने बताया कि यूनियन की ओर से बैठक कर आम जनता के हित में ऑटो-टेंपो बंद करवाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed