{"_id":"5fa3cdfb8ebc3ea372521dfe","slug":"shopkeepers-happy-with-rs-500-crore-worth-sale-on-karwa-chauth-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कारोबार को लगे पंख, करवाचौथ की 500 करोड़ रुपये की ग्राहकी से कारोबारी गदगद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबार को लगे पंख, करवाचौथ की 500 करोड़ रुपये की ग्राहकी से कारोबारी गदगद
Thu, 05 Nov 2020 03:33 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 05 Nov 2020 03:33 PM IST
विज्ञापन
खरीदारी करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली से पहले ही करवाचौथ की ग्राहकी से बाजारों में खुशियां दौड़ गईंं। सराफा, बर्तन, कपड़ा, सौंदर्य प्रसाधन सहित अन्य बाजारों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। उम्मीद से अधिक ग्राहकी से लखनऊ के कारोबारी गदगद हैं। कारोबारियों की माने तो पिछले आठ दिन में 500 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।
करवा चौथ पर्व के चलते 27 अक्तूबर से 4 नवंबर तक डायमंड, सोने, चांदी के आभूषण और सोने और चांदी के करवा खूब बिके। इनमें अनब्रांडेड गहने 200 करोड़, ब्रांडेड 100 करोड़ रुपये के बिकने का अनुमान है। ब्रांडेड गहनों में कीमती सेट पांच-पांच लाख रुपये कीमत के डायमंड के महिलाएं खरीद कर ले गई।
लखनऊ सर्राफा एसोसिएशन के संगठन सचिव आदेश कुमार जैन ने बताया कि नवंबर की एक से चार तारीख तक अनब्रांडेड आभूषण के चौक, अमीनाबाद, आलमबाग, गोमती नगर, इंदिरा नगर, तेलीबाग व आशियाना, मोहनलालगंज बख्शी का तालाब स्थित दुकानों और शोरूम में जमकर भीड़ रही।

15 करोड़ की रोज बिकीं साड़ियां, लहंगे
करवाचौथ पर्व के चलते अमीनाबाद, हजरतगंज, आलमबाग, गोमती नगर, इंदिरा नगर सहित राजधानी के अन्य कपड़ा शोरूम व दुकानों पर कारोबारियों ने रोजाना करीब 15 करोड़ रुपये की साड़ियां और लहंगे बेचे हैं। कारोबारियों ने बताया 5000 से अधिक दुकान और शोरूम पर साड़ियां और लहंगे की खरीद के लिए महिलाओं की रोज भीड़ उमड़ती रही।
5 करोड़ के रोज बिके सजने-संवरने के सामान
राजधानी के सौंदर्य प्रसाधन के प्रमुख होलसेल कारोबारी विनोद अग्रवाल के अनुसार नवरात्र से कारोबार बहुत बढ़िया चल रहा है। करवाचौथ ने इस कारोबार को पंख लगा दिए। शहर भर में रोजाना सुहागिनों ने पांच करोड़ रुपये सजने संवरने के सामान खरीदने पर खर्च किए
कारोबार
आभूषण
300 करोड़
कपड़े
120 करोड़
सौंदर्य प्रसाधन
40 करोड़
बर्तन
25 करोड़
अन्य
15 करोड़