फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shopkeepers beats a woman in lucknow

मोलभाव पड़ा महंगा, दुकानदार ने लड़की को गिराकर पीटा

Sun, 15 Nov 2015 08:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 15 Nov 2015 08:44 PM IST
विज्ञापन
shopkeepers beats a woman in lucknow

लखनऊ के अमीनाबाद के झंडे वाला पार्क के सामने शनिवार देर शाम मंहगी शॉल वापस करने आई जानकीपुरम की शाहीन बानो को दुकानदार ने बेरहमी से पीट दिया।

विज्ञापन


शाहीन की चीखें सुनकर परिवारीजन और आसपास के लोग दौड़े। दुकानदार को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। शाहीन ने दुकानदार पर 20,000 रुपये और सोने की चेन लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


शाहीन की 20 नवंबर को शादी है। शाम करीब छह बजे वह प्रॉपर्टी डीलर भाई साहिल, बड़ी बहन हिना और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खरीदारी करने अमीनाबाद मार्केट आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीटा गया दुकानदार

shopkeepers beats a woman in lucknow

झंडे वाला पार्क के सामने सड़क किनारे पलंग डालकर शॉल बेचने वाले राजाजीपुरम निवासी देशराज मिश्रा से उसने 450 रुपये के तीन शॉल खरीदे। खरीदारी करके वह आगे बढ़ी तो वैसे ही शॉल एक दुकान में 100 रुपये के बिकते नजर आ गए।

शाहीन लौटी और शॉल मंहगे बताते हुए देशराज से इन्हें वापस लेने अथवा 150 रुपये लौटाने को कहा। इस पर देशराज भड़क उठा और कहासुनी शुरू हो गई। गुस्साए देशराज ने शाहीन को धक्का देकर पलंग पर गिरा दिया और पिटाई की। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े।

शाहीन के परिवारीजन भी आ गए। सबने मिलकर देशराज को पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। शाहीन ने लूट और मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर भी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed