फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shooter rajesh shifted to lucknow jail

अजीत हत्याकांड के शूटर राजेश को लेकर आई दिल्ली पुलिस, भेजा गया जेल

Sat, 03 Apr 2021 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
shooter rajesh shifted to lucknow jail
लखनऊ। विभूतिखंड के कठौता चौराहे पर गत छह जनवरी को मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड में शामिल शूटर राजेश तोमर उर्फ जय को दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को लखनऊ की कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया। पुलिस सोमवार को कोर्ट खुलने के बाद कस्टडी रिमांड की अर्जी डालेगी, ताकि उससे गैंगवार में प्रयुक्त असलहे व अन्य सामानों की बरामदगी कराई जा सके।
विज्ञापन

50 हजार के इनामी को दिल्ली पुलिस ने दबोचा था
लखनऊ में भीड़भाड़ वाले चौराहे पर गैंगवार को अंजाम देने के बाद फरार हुए घायल शूटर राजेश पर कमिश्नरेट ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। उसे दिल्ली पुलिस ने 14 मार्च को स्वरूपनगर इलाके में गिरफ्तार किया। इसके बाद से कमिश्नरेट पुलिस उसे लखनऊ लाने के लिए लगी थी। दो अप्रैल को दिल्ली पुलिस ने उसे लखनऊ की कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद उसे जिला जेल भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए दो दिन के लिए कोर्ट बंद है। सोमवार को कोर्ट खुलने के बाद शूटर राजेश तोमर की कस्टडी रिमांड के लिए अर्जी डाली जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने एक निजी अस्पताल में कराया था इलाज
कटौता में अजीत सिंह हत्याकांड के दौरान गैंगवार में घायल शूटर राजेश के इलाज का इंतजाम पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने किया था। पहले अपने गोमतीनगर इलाके में स्थित फ्लैट पर रखकर केजीएमयू के चिकित्सक से इलाज कराया। फिर हालत बिगड़ने पर अपने करीबी विपुल सिंह के जरिये सुल्तानपुर के एक निजी अस्पताल में भेजा। वहां के चिकित्सक डॉ. एके सिंह से खुद व्हाट्सएप कॉल के जरिये बात कर इलाज का इंतजाम कराया। मामले में डॉ. एके सिंह से भी पुलिस ने पूछताछ की थी। डॉक्टर ने बताया कि उनको व्हाट्सएप पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह की कॉल आई थी। राजेश तोमर अलीगढ़ के भीमनगर का रहने वाला है। वह हत्या के एक मामले में छह साल तक तिहाड़ जेल में बंद रहा था। वहीं पर उसकी मुलाकात माफिया सुनील राठी से हुई तो उसके गिरोह में शामिल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्याकांड में चार की तलाश जारी
प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक अजीत सिंह हत्याकांड में अभी चार आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसमें शूटर रवि यादव, पूर्व सांसद व पूर्वांचल के बाहुबली नेता धनंजय सिंह के करीबी विपुल सिंह, कुणाल और प्रदीप सिंह कबूतरा शामिल हैं। वहीं इस हत्याकांड की साजिश रचने के आरोपी पूर्व सांसद धनंजय सिंह की भी तलाश पुलिस कर रही है। वह फतेहगढ़ जेल से रिहा होने के बाद अंडरग्राउंड हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed