मुलायम सिंह के घर फिर हुई मीटिंग, अमर सिंह सहित परिवार के लोग रहे मौजूद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरी ओर अमर सिंह ने भी मुलायम सिंह से मुलाकात की। खबर है कि वह इस्तीफा दे सकते हैं। वहीं दिल्ली में मौजूद रामगोपाल यादव का कहना है कि असली सपा अखिलेश के साथ है। साइकिल हमें ही मिलनी चाहिए। उन्होंने बताया कि हलफनामा लेकर दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग जाएंगे।
बता दें कि गुरुवार को विधायकों से बातचीत में सीएम ने कहा, मैं चाहता था कि मिलकर चुनाव लड़ें। हमने कहा था, तीन महीने हमें फैसले करने दो। हम चुनाव जिताकर दे देंगे। फिर चाहे सारे पद ले लेना, हम खुद हट जाएंगे।
झगड़े के बीच गुरुवार देर शाम सपा के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए। दिल्ली, लखनऊ, इटावा में कई बैंकों की शाखाओं में सपा के लगभग 500 करोड़ रुपये जमा हैं। इन बैंकों से फिलहाल कोई लेन-दने नहीं हो सकेगा।
सूत्रों के अनुसार, अखिलेश यादव धड़े के एक बड़े नेता के पत्र के बाद बैंकों ने यह कार्रवाई की। इसे विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुलायम सिंह यादव व शिवपाल यादव के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।