{"_id":"5ede0b912bf6d12b173bd216","slug":"shivpal-singh-yadav-writes-letter-to-akhilesh-yadav-said-him-thanks","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव को पत्र लिखकर जताया आभार, सपा में वापसी के दिए संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव को पत्र लिखकर जताया आभार, सपा में वापसी के दिए संकेत
Mon, 08 Jun 2020 04:30 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 08 Jun 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव व अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी में वापसी के संकेत दिए हैं। उन्होंने पत्र लिखकर विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की याचिका वापस लेने पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार जताया है। हालांकि, ये पत्र 29 मई को लिखा गया था जो कि वायरल अब हो रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि जैसे-जैसे यूपी के विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं यादव परिवार में एकता की अटकलें लगाई जा रही हैं। विधानसभा चुनाव 2017 के पहले परिवार में झगड़ा हुआ था जिस पर शिवपाल यादव ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अलग पार्टी का एलान किया था।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने 4 सितंबर 2019 को शिवपाल की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की याचिका दायर की थी। जिसे सपा ने बाद में वापस ले लिया था।
मुलायम परिवार में खटपट के बाद अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के रूप में दो केंद्र बन गए हैं। बोलचाल न होने के बावजूद शिवपाल 2017 विधानसभा का चुनाव सपा के टिकट पर ही जसवंतनगर से लडे़ और निर्वाचित हुए थे। पर, बाद में अखिलेश से खटपट इतनी बढ़ी कि शिवपाल ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) बना ली और पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार भी उतारे।
विज्ञापन
Trending Videos
ये पत्र हो रहा है वायरल