फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shivpal Singh Yadav Reaction on The Kerala Story Tax Free in Uttar Pradesh News in Hindi

The Kerala Story : शिवपाल की कड़ी प्रतिक्रिया, सिनेमा का प्रयोग जहरीले एजेंडे थोपने के लिए न करें

Tue, 09 May 2023 02:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 09 May 2023 02:13 PM IST
सार

The Kerala Story Tax Free in UP :  सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने यूपी में फिल्म द केरल स्टोरी को टैक्स फ्री करने पर कहा कि सिनेमा का प्रयोग जहरीले एजेंडे को देश पर थोपने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Shivpal Singh Yadav Reaction on The Kerala Story Tax Free in Uttar Pradesh News in Hindi
शिवपाल सिंह यादव ने योगी सरकार के फैसले की खुलकर आलोचना की। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने यूपी में फिल्म 'द केरल स्टोरी' को टैक्स फ्री करने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 'मनोरंजन' को 'मनोरंजन' के लिए छोड़ दें और सिनेमा व साहित्य का प्रयोग अपने जहरीले एजेंडे को देश पर थोपने के लिए न करें।

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि नफरत की कोख से उपजी कोई भी कला राष्ट्र और समाज के लिए विध्वंसकारी होगी।
 


ये भी पढ़ें - 'द केरल स्टोरी' यूपी में टैक्स फ्री, 12 मई को पूरी कैबिनेट के साथ फिल्म देखेंगे सीएम योगी

ये भी पढ़ें - निर्दयता: आखिरी सांस तक बेटे का गला कसता रहा विनोद, बेटी बोली- भाई हाथ-पैर चला रहा था... पर पापा ने छोड़ा नहीं


योगी सरकार ने फिल्म द केरल स्टोरी को यूपी में टैक्स फ्री कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद भी अपनी कैबिनेट के साथ 12 मई को ये फिल्म देखने के लिए जाएंगे।

फिल्म को अलग-अलग राज्यों में टैक्स फ्री करने पर विवाद हो रहा है। वहीं, पश्चिम बंगाल में फिल्म को बैन भी कर दिया गया है।

सपा के एक अन्य प्रवक्ता अमीक जामेई ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने द केरल स्टोरी को टैक्स फ्री कर दिया है। अब वह एक काम और करें, जो बेरोज़गार शिक्षक अभ्यर्थी आत्महत्या कर रहे है उनकी तरफ भी ध्यान दे दें।

वहीं, एआईएमआईएम के प्रवक्ता आसिम वकार का कहना है कि प्रदेश में स्कूल फीस, दूध-दही और रोड भी टैक्स फ्री कीजिए। प्रदेश की जनता को लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed