फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth suicide after kill son in Lucknow Daughter Says brother was moving hands and legs but father not leaving

निर्दयता: आखिरी सांस तक बेटे का गला कसता रहा विनोद, बेटी बोली- भाई हाथ-पैर चला रहा था... पर पापा ने छोड़ा नहीं

Tue, 09 May 2023 10:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 09 May 2023 10:23 AM IST
सार

लखनऊ के अमेठी कस्बे के मुंशीगंज में एक युवक ने बेटे की हत्या के बाद खुद भी जान दे दी। युवक ने बेटी की जान लेने का भी प्रयास किया, लेकिन वह बच गई। निर्दयी विनोद ने बहुत ही निर्ममता से बेटे श्याम सुंदर का कत्ल किया। जब वह तार से गला कस रहा था तो मासूम छटपटाकर उसके हाथ पकड़ रहा था। आखिरी सांस थमने तक विनोद उसका गला कसता रहा।

विज्ञापन
Youth suicide after kill son in Lucknow Daughter Says brother was moving hands and legs but father not leaving
युवक ने बेटे की हत्या के बाद की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के अमेठी कस्बे के मुंशीगंज इलाके में सोमवार सुबह सनसनीखेज वारदात हुई। एक पिता ने सो रहे छह साल के बेटे का तार से गला कसकर उसे मार दिया और फिर खुद फांसी लगा ली। इससे पहले जब उसकी आठ साल की बेटी भाई को बचाने का प्रयास कर रही थी तो उसकी भी गर्दन में तार लपेटकर कस दिया। गनीमत रही कि वह किसी तरह भाग निकली। 
विज्ञापन


मुंशीगंज निवासी विनोद यादव (43) प्राइवेट वाहन चलाता था। उसकी पत्नी राधा की मौत हो चुकी है। वह घर पर बेटे श्याम सुंदर व बेटी मानवी के साथ रहता था। निर्दयी विनोद ने बहुत ही निर्ममता से बेटे श्याम सुंदर का कत्ल किया। जब वह तार से गला कस रहा था तो मासूम छटपटाकर उसके हाथ पकड़ रहा था। 
विज्ञापन


आखिरी सांस थमने तक विनोद उसका गला कसता रहा। एक पल को भी उसका दिल नहीं पसीजा। जब यकीन हो गया कि बेटा मर गया तब वह फंदा लगाकर खुद लटक गया। विनोद की मासूम बेटी मानवी के दिल और दिमाग में दहशत के ये पल कैद हो गए हैं। वह सहमी हुई है। हत्या की चश्मदीद है। उसने अपनी आंखों से भाई को तड़पते देखा है। इसलिए वह स्तब्ध रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बातचीत करते हुए मानवी ने कहा कि वह पापा और भाई के साथ ही रोज सोती थी। गलती करने पर पिटाई होती थी, लेकिन ऐसा नहीं लगा था कि पापा कभी मार देंगे। मानवी ने पुलिस को बताया कि जब उसके पापा भाई को मार रहे थे तो वह चीख रही थी कि उसको छोड़ दें लेकिन वह नहीं माने। उसको भी मारने का प्रयास किया। 

पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए विनोद पर हत्या का केस दर्ज किया है। चूंकि विनोद खुदकुशी कर चुका है, लिहाजा विवेचना पूरी कर केस बंद करेगी।
 

कई बार लिखा नोट, पन्ने फाड़े
पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर कई फटे हुए पन्ने पड़े मिले। उसमें सुसाइड नोट संबंधी बातें लिखी थीं। डीसीपी का कहना है विनोद ने कई बार नोट लिखा और उसको फाड़ा। आखिर में एक पेज का नोट लिखा। जो सुरक्षित रखा मिला। इससे स्पष्ट है कि उसने काफी देर पहले वारदात को अंजाम देने की साजिश रच ली थी। साजिश के तहत की उसने बेटे को मारकर फंदा लगाया।

ननिहाल गई मानवी
घटना की सूचना मिलने पर मृतक विनोद का साला बाराबंकी के सतरिख स्थित भिठौली कला गांव निवासी नीरज यादव रिश्तेदारों के साथ मौके पर पहुंचा। पुलिस ने राधा के मायके वालों से भी घटना को लेकर बातचीत की। हालांकि बिना किसी शिकवा शिकायत के नीरज अपनी भांजी मानवी को साथ लेकर घर वापस चला गया।

दरअसल राधा की मौत के बाद से बच्चों की पढ़ाई लिखाई प्रभावित हो गई। हालात ये हो गए कि इस बार मृतक श्याम सुंदर का कक्षा एक और मानवी का दाखिला कक्षा चार में नहीं हो सका और दोनो बच्चे घर में कैद हो गए।

देवर ने मारा था राधा को थप्पड़
विनोद की पत्नी राधा ने भी आत्महत्या की थी। इसे लेकर सुसाइड नोट में विनोद ने कुछ बातों का जिक्र किया है। उसने लिखा है कि मां के पास राधा के कुछ जेवर रखे थे। जिसे मांगने पर उसके माता-पिता से विवाद होता था। एक दिन राधा के देवर ने मां के कहने पर उसको थप्पड मारे थे। इससे आहत होकर वह बिना बताए घर से चली गई थी और ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed