फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shivpal singh yadav is not in campaigners list for uttar pradesh bypoll.

यूपी में उपचुनाव के लिए सपा ने घोषित किए स्टार प्रचारक, लिस्ट में शिवपाल का नाम नहीं

Sun, 13 May 2018 11:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 13 May 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
shivpal singh yadav is not in campaigners list for uttar pradesh bypoll.
अखिलेश यादव व शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी में भले ही शिवपाल सिंह यादव को अहम जिम्मेदारी देने की तैयारी चल रही हो लेकिन पार्टी में उन्हें अभी मुख्य धारा से दूर ही रखा जा रहा है। नूरपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सपा ने उन्हें स्टार प्रचारक नहीं बनाया है।

विज्ञापन


सपा के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने निर्वाचन आयोग को नूरपुर उपचुनाव के लिए दो दिन पहले स्टार प्रचारकों की सूची भेजी है। इसमें अखिलेश यादव, किरनमय नन्दा, रामगोपाल यादव और आजम खां समेत दूसरी पंक्ति के तमाम नेताओं के नाम हैं लेकिन शिवपाल को इसमें नहीं किया गया है।
विज्ञापन


सपा के स्टार प्रचारकों में राजेन्द्र चौधरी, रामगोविंद चौधरी, अहमद हसन, नरेश उत्तम पटेल, सांसद धर्मेन्द्र यादव, पूर्व विधायक आशीष यादव, ओंकार सिंह यादव. एमएलसी रामवृक्ष यादव, जावेद आब्दी, एमएलसी साहब सिंह सैनी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद सविता, लाखन सिंह पाल और एमएलसी संजय लाठर समेत कई नेता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कैराना लोकसभा उपचुनाव में संयुक्त विपक्ष की समर्थित राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी तबस्सुम हसन के पक्ष में रालोद, सपा, पीस पार्टी समेत कई दलों के नेता प्रचार करेंगे।

इस संबंध में रालोद ने शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग को अजित सिंह, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सपा महासचिव, किरनमय नंदा, आजम खां और रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी समेत 40 स्टार प्रचारकों की सूची सौंपी हैं।


इसमें पीस पार्टी अध्यक्ष डॉ. अय्यूब, रालोद से महासचिव डॉ. मेराजुद्दीन अहमद, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद, चारु चौधरी भी हैं। इसके अलावा सपा से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, सांसद सुरेन्द्र नागर, प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी, गोरखपुर सांसद प्रवीण निषाद, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन समेत पिछड़े व अल्पसंख्यक वर्ग के कई नेताओं को जगह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed