फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shine City scam: Company associate Nekpal Singh arrested

शाइन सिटी घोटाला : कंपनी का एसोसिएट नेकपाल सिंह गिरफ्तार

Tue, 10 Feb 2026 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 10 Feb 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Shine City scam: Company associate Nekpal Singh arrested
नेकपाल सिंह।
लखनऊ। शाइन सिटी इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े करोड़ों रुपये के निवेश घोटाले में भागे चल रहे आरोपी नेकपाल सिंह उर्फ निक्की को आर्थिक अपराध विभाग (ईओडब्ल्यू) की टीम ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। पांच साल से उसकी तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन


ईओडब्ल्यू के मुताबिक शाइन सिटी कंपनी ने प्रदेश के कई जिलों में सस्ते भूखंड और अन्य आकर्षक योजनाओं का झांसा देकर निवेशकों से 60 हजार करोड़ से अधिक को गबन किया था। न तो निवेशकों को भूखंड मिले और न ही उनकी रकम वापस की गई। कंपनी के निदेशक और संबंधित पदाधिकारी कार्यालय बंद कर भाग गए थे। गिरफ्तार किया गया नेकपाल सिंह माल का रहने वाला है। वह कंपनी में एसोसिएट के पद पर कार्यरत था। आरोपी सीधे ग्राहकों को डील कर उन्हें रकम दोगुना करने का झांसा देता था। वर्ष 2020 में गोमतीनगर थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


नाम बदलकर दूसरी कंपनी में कर रहा था काम
आरोपी नेकपाल को जब खुद पर केस दर्ज होने की जानकारी हुई थी तो वह भाग गया था। कुछ महीनों बाद हर्षित सिंह नाम से फर्जी दस्तावेज बनाकर विन मोर रियल एस्टेट कंपनी में काम करने लगा था। ईओडब्ल्यू की टीम उसे ट्रेस करते हुए उस कंपनी तक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed