फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shikshamitra to get ten to fifteen thousand as honorarium.

शिक्षामित्रों को 10 से 15 हजार मानदेय देने की तैयारी में यूपी सरकार

Fri, 04 Aug 2017 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 04 Aug 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
shikshamitra to get ten to fifteen thousand as honorarium.
प्रतीकात्मक फोटो

शिक्षामित्रों को राहत देने के लिए उनका मानदेय 3500 से बढ़ाकर 10 से 15 हजार रुपये के बीच किया जा सकता है। बतौर सहायक अध्यापक शिक्षामित्रों को 39 हजार रुपये मिल रहे थे।

विज्ञापन


सहायक अध्यापक पद पर समायोजन रद्द होने के बाद उनका मानदेय घटकर 3500 रुपये रह गया है। शिक्षामित्रों ने सरकार से 25 से 30 हजार रुपये तक मानदेय देने की मांग की है।
विज्ञापन


गत अप्रैल में केंद्र सरकार ने समायोजन से वंचित रहे शिक्षामित्रों का मानदेय 3500 से बढ़ाकर 10 हजार करने की स्वीकृति दी थी। इसके मद्देनजर बेसिक शिक्षा विभाग शिक्षामित्रों का मानदेय 10 से 15 हजार रुपये  तक देने पर विचार कर रहा है। 10 हजार से अधिक मानदेय भी वित्त विभाग की सहमति के बाद ही मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती में वरीयता और भारांक के तैयार कर रहे मानदंड

shikshamitra to get ten to fifteen thousand as honorarium.

विभाग सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत शिक्षक भर्ती में शिक्षामित्रों को आयु सीमा में छूट, वरीयता और भारांक देने के मापदंड भी तैयार कर रहा है।

शिक्षामित्रों ने प्रतिवर्ष अनुभव के आधार पर 5 से 10 भारांक की मांग की है, लेकिन इतने भारांक देना संभव नहीं होगा। इसलिए भारांक कानूनी राय के आधार पर ही निर्धारित किए जाएंगे। विभाग जल्द ही टेट का आयोजन कराने की तैयारी कर रहा है।

उपस्थिति दर्ज नहीं करने दे रहे प्रधानाचार्य
संयुक्त सक्रिय शिक्षक शिक्षामित्र समिति के अध्यक्ष दुष्यंत चौहान ने स्कूलों में प्रधानाचार्यों द्वारा शिक्षामित्रों को उपस्थिति दर्ज नहीं करने देने की शिकायत बेसिक शिक्षा निदेशक सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह से की। निदेशक ने ऐसे स्कूलों के नाम मांगे हैं। उन्होंने कहा कि जो शिक्षामित्र जहां कार्यरत हैं, वहीं जाकर पढ़ाएं।

सभी 1.72 लाख शिक्षामित्रों की समस्या का समाधान करें

shikshamitra to get ten to fifteen thousand as honorarium.

उत्तर प्रदेश दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सभी 1.72 लाख शिक्षामित्रों की समस्या का समाधान करने की मांग की है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव व महामंत्री धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री से शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक बनाकर रोजगार प्रदान करने, सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर करने, शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के समकक्ष सुविधाएं एवं अधिकार देने, वेतन भत्ता एवं प्रोन्नति देकर पद को स्थायी करने की मांग की।

राष्ट्रपति के फेसबुक पेज पर शिक्षामित्रों की पैरवी!

shikshamitra to get ten to fifteen thousand as honorarium.

संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने राष्ट्रपति के फेसबुक पेज के हवाले से बयान जारी किया है कि रामनाथ कोविंद ने भी यूपी सरकार को शिक्षामित्रों की समस्या के समाधान का रास्ता निकालने को कहा है।

कोविंद के कथित एफबी पेज पर 1 अगस्त को सुबह 11.34 बजे अपलोड पोस्ट में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश सरकार को शिक्षामित्रों के लिए जल्द से जल्द कोई रास्ता निकालना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed