फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shikshamitra salary related important news

शिक्षामित्रों को वेतन देने के पक्ष में जारी हुई ये चेतावनी

Wed, 03 Feb 2016 02:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 03 Feb 2016 02:15 PM IST
विज्ञापन
shikshamitra salary related important news

समायोजित शिक्षामित्रों को अभी तक वेतन न देने वाले वित्त व लेखाधिकारियों को बेसिक शिक्षा परिषद ने कड़ी चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि अगर वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन वेतन मद की धनराशि सरेंडर करने की नौबत आई तो उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

शासन ने सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित शिक्षामित्रों को 10 फरवरी तक वेतन देने के निर्देश दिए हैं। बेसिक शिक्षक परिषद के वित्त नियंत्रक अर्जुन सिंह ने जारी पत्र में कहा है कि कई जिलों में धनराशि होने के बावजूद समायोजित शिक्षामित्रों को वेतन नहीं दिया जा रहा है।

शासन भी इस पर गहरा एतराज जता चुका है। इसके साथ ही वित्त नियंत्रक ने चेतावनी दी है कि अगर किसी जिले में शिक्षामित्रों को वेतन न देने की जानकारी मिलती है और वहां इस मद में दी गई धनराशि 31 मार्च को सरेंडर करने की नौबत आती है तो संबंधित अफसरों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उधर, दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि जल्द ही उन जिलों की सूची परिषद व शासन को उपलब्ध कराई जाएगी, जहां शिक्षामित्रों को वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed