फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shiela dixit says Congress to come back in power in UP.

यूपी में अब तक 150 से ज्यादा दंगे, पूरा प्रदेश बदहाल: शीला दीक्षित

Mon, 08 Aug 2016 08:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 08 Aug 2016 08:20 PM IST
विज्ञापन
shiela dixit says Congress to come back in power in UP.
शीला दीक्षित - फोटो : amar ujala

कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने कहा कि सूबे में इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी। जनता ने सपा, भाजपा व बसपा सभी की सरकारें देख लीं। विकास के पायदान पर यूपी नीचे के पांच प्रदेशों में शामिल है। अब जनता को लगने लगा है कि सूबे का विकास केवल कांग्रेस ही कर सकती है।

विज्ञापन


पहली बार पत्रकारों से मुखातिब हुईं शीला दीक्षित ने सोमवार को कहा कि सपा सरकार में खूब दंगे-फसाद हुए हैं। अब तक 150 से अधिक दंगे-फसाद हो चुके हैं। प्रदेश की कानून-व्यवस्था चौपट है। महिलाओं के प्रति अपराध बढ़े हैं। यातायात व्यवस्था ध्वस्त है।
विज्ञापन


न तो बिजली है और न किसानों को सुविधाएं मिल रही हैं। इंडस्ट्री के भी बुरे हाल हैं। हर मोर्चे पर यूपी बेहाल है। इसलिए कांग्रेस ने ‘27 साल यूपी बेहाल’ का नारा दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार जनता का आशीर्वाद मिला तो सूबे में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनिया गांधी ने जो टीम यूपी के लिए बनाई है, उसे लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, शाहजहांपुर, रामपुर सभी जगह कार्यक्रमों में पब्लिक का अच्छा समर्थन मिला है।

मोदी केवल बातें करते हैं, काम नहीं हो रहा

shiela dixit says Congress to come back in power in UP.

शीला ने कहा कि इस बार केंद्र में केवल बोलने वाली सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल बातें करते हैं। कोई काम नहीं हो रहा।

जब-जब कांग्रेस सरकार आई, तब-तब देश में विकास हुआ है। वाराणसी में सोनिया गांधी के रोड शो में ऐतिहासिक भीड़ से साफ है कि वहां की जनता मोदी से बेहद निराश है।

यूपी में किसी से भी गठबंधन करने से इनकार
शीला ने विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी से गठबंधन के प्रश्न पर कहा कि अभी कांग्रेस ने अकेले ही चुनाव लड़ने की योजना बनाई है। पार्टी समय पर प्रत्याशी घोषित कर देगी। इसके लिए स्क्रीनिंग कमेटी ने काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed